नोएडा में निक्की को जिंदा जलाए जाने के बाद लोगों में गुस्सा है। महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने भी मंगलवार को वीडियो जारी कर सवाल उठाए। हर्षा ने कहा- कैंडल मार्च निकालने, शांति से आंदोलन करने से अब कुछ नहीं होगा। आज स्त्रियां ही नहीं, दो-दो महीने की बच्चियां भी अत्याचार झेल रही हैं। कभी एक-दो पुरुषों के साथ ऐसी घटना हो जाए, तो उन्हें शादी से डर लगने लगता है। लेकिन, एक स्त्री तो कभी नहीं कहती कि मुझे शादी से डर लग रहा है। तो फिर पुरुषों को क्यों डर लगता है? अत्याचार करने वालों को ऐसा दंड दिया जाए कि अपराध करने से पहले वो आत्मा से 10 बार सोचें। पढ़िए 2 मिनट के वीडियो में हर्षा ने क्या कहा लड़के कहते हैं, स्त्रियों से डर लग रहा
हर्षा ने कहा- बीते दिनों हरियाणा के भिवानी की मनीषा की निर्मम हत्या हुई। नोएडा में निक्की को पति और सास ने निर्मम तरीके से मारा। अत्याचार किया, बच्चे के सामने जिंदा जला दिया। जब एक-दो पुरुषों के साथ ऐसा कोई कांड होता है, तब कुछ लोग कहते हैं कि हमें तो शादी से डर लग रहा है। हमें तो स्त्रियों से डर लग रहा है। अब तो लड़की बहुत सोच-समझ कर देखनी पड़ेगी। आजकल लड़कियों की मानसिकता कैसी हो गई है? स्त्रियां कभी नहीं बोलतीं कि शादी से डर लग रहा
हर्षा ने कहा- इतने सालों से इसी देश में जब स्त्रियों के साथ, दो-दो महीने की बच्चियों के साथ रेप हो जाते हैं, तब ये बातें कहने वाले कहां चले जाते हैं? तब यह डर कहां चला जाता है? तब लड़कियों के प्रति संवेदना-सांत्वना कहां चली जाती है? तब कोई डर नहीं लगता क्या? आए दिन इतने केस होने के बावजूद स्त्रियां नहीं बोलती कि हमें शादी से डर लग रहा है। लेकिन, 10 केस पुरुषों के उसमें आ गए तो उनमें डर का माहौल बन जाता है। कैंडल मार्च से कुछ नहीं होगा…
हर्षा ने कहा- आज कौन आवाज उठा रहा है? किसी की आवाज सुनाई नहीं दे रही। कैंडल मार्च निकालने से, शांति से आंदोलन करने से कुछ नहीं होगा। जिस तरह हमने 10 दिन में बेजुबानों (स्ट्रीट डॉग पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला) के हित में फैसला बदलने पर मजबूर किया। उसी तरह अब जरूरी है कि स्त्रियों के साथ अत्याचार करने वालों को कड़ी सजा दी जाए। ऐसा दंड दिया जाए कि कांड करने से पहले 10 बार सोचें
उन्होंने कहा- रेप केस, मर्डर केस, दहेज केस स्त्रियां और बच्चियां झेल रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि ऐसे लोगों के खिलाफ एक ऐसा सख्त कदम उठाया जाए, ऐसा सख्त दंड दिया जाए कि ऐसी मानसिकता के सभी लोगों में डर फैल जाए। उनकी आत्मा भी इस जन्म में ऐसा कोई कांड करने से पहले 10 बार सोचे। मुझे लगता है कि इसके लिए अब आवाज उठाने की बहुत ज्यादा जरूरत है। जानिए कैसे सुर्खियों में आईं हर्षा रिछारिया 4 जनवरी, 2025 को महाकुंभ के लिए निरंजनी अखाड़े की पेशवाई निकली थी। उस वक्त 30 साल की मॉडल हर्षा रिछारिया संतों के साथ रथ पर बैठी नजर आई थीं। पेशवाई के दौरान हर्षा रिछारिया से पत्रकारों ने साध्वी बनने पर सवाल किया था। इस पर हर्षा ने बताया था कि मैंने सुकून की तलाश में यह जीवन चुना है। मैंने वह सब छोड़ दिया, जो मुझे आकर्षित करता था। इसके बाद हर्षा सुर्खियों में आ गईं। वह ट्रोलर्स के भी निशाने पर हैं। मीडिया चैनल ने उन्हें ‘सुंदर साध्वी’ का नाम भी दे दिया। इसके बाद हर्षा फिर से मीडिया के सामने आई थीं। कहा था- मैं साध्वी नहीं हूं। मैं केवल दीक्षा ग्रहण कर रही हूं। उत्तराखंड में रहती हैं हर्षा, इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स
हर्षा मूलरूप से मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं, लेकिन उत्तराखंड में रहती हैं। उन्होंने BBA की पढ़ाई की है। वह पीले वस्त्र, रुद्राक्ष माला और माथे पर तिलक धारण करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। हर्षा इंस्टाग्राम पर धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट साझा करती हैं। वह निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की शिष्या हैं। अब निक्की मर्डर केस जानिए- ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए विपिन नाम के युवक ने बेटे के सामने पत्नी निक्की को जिंदा जला दिया। उसकी शादी 9 साल पहले हुई थी। आरोपी पत्नी पर घरवालों से 35 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद महिला के पति और उसकी सास ने उसे लात-घूसों से पीटा। महिला छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। पति ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला की बहन ने बचाने और वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी पीटा। वीडियो में महिला छटपटाते हुए सीढ़ियों से नीचे की ओर भागती दिख रही है। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। कंबल डालकर आग बुझाई और उसे फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने महिला की हालत देखते हुए दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया।22 अगस्त को महिला की मौत हो गई। —————————— ये खबर भी पढ़ें…. निक्की जान की भीख मांगती रही, पति ने जलाया, बहन का दावा; नोएडा में पिता बोले- दामाद मर्सिडीज लेना चाहता था निक्की भाटी को उसका पति विपिन बालों से खींचते हुए पीट रहा था। वो चीख रही थी- मुझे छोड़ दो… जाने दो। लेकिन, विपिन के सिर पर गुस्सा सवार था। वो कभी दीवार पर हाथ मारता, कभी पत्नी को थप्पड़..। पढ़िए पूरी खबर