सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों की लिस्ट सौंपी:रामगोपाल बोले- जो कहना था, बैठक में कह दिया; कांग्रेस 125 सीटें मांग रही

यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग में पेंच फंसता नजर आ रहा है। सपा ने कांग्रेस को यूपी की 403 विधानसभा में सिर्फ 26 की लिस्ट सौंपी है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा- बैठक में जो कहना था, वो कल कहा था। मैंने उनको (कांग्रेस) अपनी 26 सीटें भी दे दी हैं और फिर आज बात करने जा रहे हैं। वहीं, सपा नेता राजीव राय ने भी 26 सीटों की बात दोहराई। उन्होंने कहा- 26 सीटों पर हम चर्चा करेंगे। हमने उनको एक लिस्ट दी है। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सीटें मांगने और सहयोग में फर्क होता है। गठबंधन में मांगना नहीं होता है। आपसी सहयोग होता है। दरअसल, कांग्रेस ने सपा से यूपी में 125 सीटें मांगी हैं। लेकिन, सपा इतनी सीट देनें को तैयार नहीं है। फिलहाल, सीट शेयरिंग को लेकर दूसरी मीटिंग सांसद प्रमोद तिवारी के घर पर हो रही है। खबर अपडेट की जा रही है…