काशी में देव दीपावली, CM पहला दीप जलाएंगे:40 देशों से मेहमान पहुंचे, लेजर और ड्रोन शो होगा; रंगोली से योगी की मां को श्रद्धांजलि दी

काशी में आज देव दीपावली मनाई जा रही है। शाम को गंगा के घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे। इसे देखने के लिए 40 देशों से मेहमान पहुंचे हैं। करीब 15 लाख पर्यटकों के काशी पहुंचने का अनुमान है। सीएम योगी नमो घाट पर पहला दीप जलाकर देव दीपावली की शुरुआत करेंगे। इसके बाद क्रूज से गंगा आरती, लेजर शो, ड्रोन शो और आतिशबाजी देखेंगे। पीएम मोदी भी हर बार की तरह इस आयोजन का लाइव प्रसारण देखेंगे। घाट पर दीये सजाए जा चुके हैं। रंगोली के जरिए सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दी गई है।