सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा कुछ देर में शुरू होगी। सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्मशान घाट की साफ-सफाई कर दी गई है। इससे पहले, रात में पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव दोनों बेटियों के साथ शव के पास बैठी रहीं। प्रतीक का बुधवार सुबह 6 बजे 38 साल की उम्र में निधन हुआ था। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई। उनके शरीर पर छह चोटें पाई गईं, जो मौत से पहले लगी थीं। इनमें 3 चोटें 7 दिन पुरानी और 3 एक दिन पुरानी थीं। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है। जब प्रतीक की मौत हुई, तब पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव असम में थीं। लौटीं तो बेटियों से लिपटकर रोने लगीं। भाई को श्रद्धांजलि देते वक्त अखिलेश भावुक नजर आए। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। पत्नी अपर्णा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे। इसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है। प्रतीक के निधन से जुड़ी 3 तस्वीरें ब्रिटेन से पढ़ाई की, राजनीति से दूर थे प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…