अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की जयमाला हुई:ऋषिकेश ने पहनाई वरमाला, 200 गाड़ियों से पहुंची बारात; 10 KM लंबा जाम

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की आज शादी है। दूल्हा ऋषिकेश 200 गाड़ियों से बारात लेकर बिहटा से अनंत सिंह के गांव लदमा पहुंचे। शादी समारोह में जयमाला की रस्म भी संपन्न हो गई। स्टेज पर दूल्हे ऋषिकेश ने शिवांगी को वरमाला पहनाई। इस दौरान मेहमानों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए स्टेज के पास लोगों की भीड़ जुट गई। शादी में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंचे हैं। भीड़ की वजह से बाढ़ के आसपास करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। लंबे ट्रैफिक जाम के बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार किसी तरह अनंत सिंह के गांव लदमा पहुंचे। भीड़ के कारण करीब 5 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल नेटवर्क और कॉलिंग सेवाएं भी प्रभावित हुईं। बारात की गाड़ियों को भी समारोह स्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई। जयमाला स्टेज तक पहुंची भीड़ अनंत सिंह हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे। इसके लिए दो हाथी मंगाए गए हैं। शादी के लिए 25 बीघे में भव्य पंडाल बनाया गया है। VIP मेहमानों के लिए अलग पंडाल तैयार किया गया है। यहां 30 स्टॉल लगाए गए हैं। अनंत सिंह का दावा है कि 4 लाख से ज्यादा लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। खाना बनाने के लिए 300 से ज्यादा चूल्हे लगाए गए हैं। करीब 500 हलवाई और कारीगर खाना और मिठाइयां बनाने में जुटे हैं। हेलीकॉप्टर से आने वाले मेहमानों के लिए 3 हेलीपैड भी तैयार किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह अनंत सिंह की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। जदयू से निकाले जाने के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है। यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह भी अनंत सिंह के घर पहुंचे हैं। हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे अनंत सिंह अनंत सिंह हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे। इसके लिए दो हाथी मंगाए गए हैं। शादी के लिए 25 बीघे में भव्य पंडाल बनाया गया है। VIP मेहमानों के लिए अलग पंडाल तैयार किया गया है। यहां 30 स्टॉल लगाए गए हैं। अनंत सिंह का दावा है कि 4 लाख से ज्यादा लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। खाना बनाने के लिए 300 से ज्यादा चूल्हे लगाए गए हैं। करीब 500 हलवाई और कारीगर खाना और मिठाइयां बनाने में जुटे हैं। हेलीकॉप्टर से आने वाले मेहमानों के लिए 3 हेलीपैड भी तैयार किए गए हैं। अब तक पहुंचे ये मेहमान
अब तक केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह, यूपी के दिनेश राय, पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, बाढ़ विधायक सियाराम सिंह और पूर्व सांसद साधु यादव, बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव पहुंच चुके हैं।