नहीं निकलेगी कांग्रेस की संविधान यात्रा:प्रशासन ने हजरतगंज अंबेडकर मूर्ति तक मार्च की अनुमति नहीं दी; प्रदेश मुख्यालय पर ही होंगे कार्यक्रम

संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावित मार्च को लेकर प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह मार्च हजरतगंज स्थित अंबेडकर मूर्ति तक जाना था, लेकिन प्रशासन द्वारा परमिशन न दिए जाने के बाद अब सभी कार्यक्रम प्रदेश मुख्यालय में ही आयोजित किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएल पुनिया ने इस स्थिति की जानकारी दी। हालांकि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आराधना मिश्रा मौजूद नहीं रहीं। वहीं, कांग्रेस की ओर से सीट शेयरिंग से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया गया।
—-
संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 नवंबर को राजधानी में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन से हजरतगंज स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा। मार्च की तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना मीडिया से बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस मार्च में सभी मोर्च के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस मार्च में आम लोग भी शामिल होंगे। इसके लिए पहले ही वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।