राम मंदिर आंदोलन ने भाजपा को देश की राजनीति में पहचान और ताकत दी। दशकों तक चले आंदोलन में संघ, विहिप, संत समाज और भाजपा ने मिलकर काम किया। अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद अब भाजपा की नजर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर है। 16-17 नवंबर को भाजपा की राष्ट्रीय चिंतन बैठक मथुरा में हुई। यहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है। साथ ही अखिलेश यादव को चुनौती दी कि मथुरा आएं और कारसेवा में हिस्सा लें। बैठक के बाद नारा गूंजा- ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’। अब सवाल है कि क्या भाजपा मथुरा में भी राम मंदिर जैसा आंदोलन खड़ा करेगी? इसके लिए भाजपा के पास कितनी ताकत और चुनौतियां हैं? मथुरा मुद्दे से सिर्फ फायदा ही होगा या नुकसान भी हो सकता है? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में… अयोध्या और मथुरा दोनों ही हिंदू आस्था के केंद्र हैं। दोनों जगह प्राचीन मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने के दावे हैं। हालांकि, जमीन के मालिकाना हक और स्थिति में कई अंतर हैं। इसे ऐसे समझ सकते हैं… इसके लिए भाजपा और संघ के पास जमीनी संगठन से लेकर सत्ता तक की ताकत है। 1990 के दशक के मुकाबले आज परिस्थितियां, संसाधन और नेटवर्क कहीं ज्यादा मजबूत हैं। 5 पॉइंट में इसे समझा जा सकता है… A) संघ-भाजपा का नेटवर्क B) कृष्ण भक्ति ब्रज तक सीमित नहीं C) संत समाज और धार्मिक संगठनों की भूमिका D) अयोध्या आंदोलन का पुराना अनुभव E) अयोध्या के बाद अधूरा धार्मिक एजेंडा मथुरा मामले में कानूनी नियम, जमीनी हालात और सत्ता की जिम्मेदारियां 1990 के दशक से अलग हैं। इसे 3 बड़ी चुनौतियों के जरिए समझ सकते हैं… चुनौती 1: श्रद्धालुओं में 1990 जैसा उबाल अभी नहीं चुनौती 2: पहले भाजपा विपक्ष में थी, आज सत्ता में चुनौती 3: पूजा स्थल अधिनियम, 1991 2027 चुनाव में मथुरा का मुद्दा भाजपा के लिए दोधारी तलवार साबित हो सकता है। इससे भाजपा की अपने पारंपरिक वोटरों के बीच पकड़ मजबूत होने के साथ ही धार्मिक कट्टरता बढ़ाने और जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाने के आरोप लग सकते हैं। संभावित फायदा संभावित नुकसान ————————————————— आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…