ललितपुर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदू और हिंदुत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द फारसी है, जबकि भारत में हजारों वर्षों से सनातन धर्म चला आ रहा है। सिंधु नदी के इस पार रहने वालों को हिंदू कहा जाता था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सनातन धर्म प्रेम, सद्भाव, सत्य, अहिंसा, करुणा और दया का प्रतीक है। उन्होंने हिंदुत्व को इससे अलग बताते हुए कहा कि यह ध्रुवीकरण करता है, नफरत फैलाता है और दूसरे धर्मों के खिलाफ बोलता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की सही परिभाषा प्रेम और सद्भाव है। भारत पूरे विश्व को एक परिवार मानने की विचारधारा में विश्वास करता है और यही सनातन धर्म है। सहारनपुर के युवकों को जबरन रूसी सेना में कराया भर्ती, टूरिस्ट वीजा पर 2 महीने पहले गए थे विदेश में अच्छी नौकरी और लाखों रुपए के वेतन का सपना लेकर रूस गए सहारनपुर के दो युवक अब वहां से सुरक्षित भारत लौटने के लिए गुहार लगा रहे हैं। आरोप है कि चंडीगढ़ के एक एजेंट ने दोनों युवकों को बेहतर नौकरी और करीब 52 लाख रुपए के पैकेज का लालच देकर टूरिस्ट वीजा पर रूस भेजा था। लेकिन वहां पहुंचते ही उनके साथ धोखाधड़ी की गई। दोनों के पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनकी इच्छा के खिलाफ रूसी सेना में भर्ती करा दिया गया। अब दोनों युवकों ने वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवारों को पूरी आपबीती बताई है। युद्ध क्षेत्र में भेजे जाने की आशंका से दोनों डरे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें कानपुर में खाटू श्याम से आ रही बस-ट्रक से टकराई, 2 की मौत, 15 घायल कानपुर देहात में गुरुवार सुबह खाटू श्याम से आ रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। बस में 29 यात्रियों के साथ 3 बच्चे भी सवार थे। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस बस चालक से पूछताछ कर हादसे की वजह पता लगा रही है। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में महिलाओं ने एक सिपाही को थप्पड़ मारे:झगड़ा शांत कराने पुलिस पहुंची थी, बच्चों ने भी की धक्का-मुक्की सहारनपुर में 3-4 महिलाओं ने एक कॉन्स्टेबल पर थप्पड़ बरसाए। इससे पहले एक युवक ने उनकी कनपटी पर थप्पड़ मारा। इसके बाद महिलाओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी और पुलिसकर्मी को पीटने लगीं। मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे कोर्ट रोड पुल पर घुमंतू समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना पर डॉयल-112 के दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराने लगे। इसी दौरान उनके साथ भी हाथापाई की गई। घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में किसान को ट्रक ने कुचला, मौत:गांववालों ने सड़क पर जाम लगाया, बेटी बेसुध होकर जमीन पर गिरी; आज आनी है बरात प्रयागराज में ट्रक से कुचलकर किसान की मौत हो गई। ट्रक किसान के पैरों के ऊपर से गुजर गया। घरवालों ने आरोपी पर एक्शन क मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया है। पुलिस घरवालों को समझाने का प्रयास कर रही है। घरवालों ने बताया कि किसान की बेटी की आज बरात आनी थी। पिता की मौत की खबर सुनकर बेटी बेसुध होकर गिर पड़ी। रिश्तेदारों ने उसे संभाला। किसान घर का सामान लेने दुकान गए थे। वह पैदल घर आ रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। पढ़ें पूरी खबर
मेरठ में नकली दवाओं का कारोबार करने वाले 3 गिरफ्तार, पाउडर, भूसी मिलाकर बनाते थे ब्रांडेड दवाएं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश तक फैले नकली दवाओं के कारोबार का खुलासा हुआ है। एसटीएफ मेरठ यूनिट, एफएसडीए और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बनाई गई नकली दवाओं की खेप बरामद हुई है। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी टाइफाइड, गले-फेफड़ों के संक्रमण, एसिडिटी, नसों के दर्द और मिर्गी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं बना रहे थे। इन्हें तैयार करने में अलग-अलग पाउडर और भूसी का इस्तेमाल किया जा रहा था। ये दवाएं मिलावटी नहीं, बल्कि पूरी तरह नकली थीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहारनपुर के चिलकाना निवासी हसीन और वसीम तथा हिमाचल प्रदेश निवासी मोनू उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में मुठभेड़ में 2 ट्रांसफॉर्मर चोर गिरफ्तार:दोनों के पैर में लगी गोली, 3 क्विंटल तांबे का तार और 6 कॉइल बरामद सहारनपुर में बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में ट्रांसफॉर्मर से तांबा चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी फायरिंग में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, बहलोलपुर की पुलिया पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की सफेद सेंट्रो कार को रोकने की कोशिश की गई। इस पर कार सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहरुख और जोहर हसन के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 2 से 3 क्विंटल तांबे का तार, छह कॉइल, दो तमंचे, कारतूस और तार काटने के उपकरण बरामद हुए। मुठभेड़ तीतरो थाना क्षेत्र में हुई। पढ़िए पूरी खबर… सीतापुर में ढाबे के बाहर खड़ी अर्टिगा बनी आग का गोला, जलकर राख; ड्राइवर चाय पीने गया था सीतापुर में बुधवार रात नेशनल हाईवे-30 पर ढाबे के बाहर खड़ी अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, महोली थाना क्षेत्र के इनायत नगर निवासी अमित अर्टिगा कार (UP 32 GM 4807) से सीतापुर से हापुड़ जा रहे थे। बुधवार रात करीब 11 बजे वह एनएच-30 स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके थे। उन्होंने कार बाहर खड़ी की और ढाबे पर चले गए। इसी दौरान कार में आग लग गई। हादसा रामकोट थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़िए पूरी खबर…. आजमगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत: जौनपुर का रहने वाला था आजमगढ़ में देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दैनिक सिंह (25) की मौत हो गई। हादसा दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव के पास हुआ। वह मार्टिनगंज बाजार से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। टक्कर में दैनिक के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर जौनपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दैनिक जौनपुर के रहने वाले थे। पढ़िए पूरी खबर…