बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद सोमवार को एक बार फिर यूपी की सियासी पिच पर उतर आए। उन्होंने हाथरस में पहले की तरह आक्रामक अंदाज दिखाया। योगी सरकार पर जमकर हमला बोला, कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें “अंकल” कहकर संबोधित किया। आकाश के तीखे तेवरों ने बसपा की राजनीति में उनकी सक्रिय वापसी के संकेत दिए हैं। VIDEO देखिए…