बुलेट ट्रेन 3.30 घंटे में दिल्ली से वाराणसी पहुंचेगी:अयोध्या और लखनऊ भी रुकेगी, पीएम ने नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दी

यूपी में दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है। यह बात रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वाराणसी में बताई। रेलमंत्री ने बताया कि पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दी है। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। इसके बाद पटना होते हुए गुवाहाटी तक जाएगी। कॉरिडोर के बनने के बाद दिल्ली से आगरा का सफर 59 मिनट, कानपुर का 1 घंटे 45 मिनट और लखनऊ का 2 घंटे 12 मिनट में पूरा होगा। दिल्ली से वाराणसी का सफर 3 घंटे 33 मिनट में पूरा होगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी में देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे हैं।