आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला रेवती में एक जूता कारीगर ने मकान में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने इलाके के कुछ लोगों पर ब्याज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। अब पढ़िए पूरा मामला
मृतक के भाई जितेंद्र बताया कि उनका भाई संजीव नगला रेवती में अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। संजीव जूते की फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी रीना ने मोहल्ले के कुछ लोगों से 10 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि अब तक 60 हजार रुपये देने के बाद भी आरोपी 50% ब्याज जोड़कर 25 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसको लेकर संजीव की पत्नी परेशान रहती थी। जब संजीव ने उससे परेशानी का कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई। पत्नी ने संजीव का बताया था कि सूदखोर धमकी देते हैं पूरे पैसे वापस नहीं किए तो तुम्हारी बेटी को उठा कर ले जाएंगे। 9 दिन से पत्नी लापता
मृतक की पत्नी सूदखोरों की धमकी से परेशान होकर 9 दिन पहले घर से लापता हो गई। संजीव ने पत्नी का तलाशने का काफी प्रयास किया। मगर, उनका सुराग नहीं लग सका। इसको लेकर भी संजीव परेशान था। आरोप है कि आरोपी महिला छोटी बेटी को उठाकर ले गई। जाते-जाते वो धमकी भी दे गई। उस समय पुलिस को भी सूचना दी गई थी। मृतक की बेटी शिवानी ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन आरोपी पक्ष के 4-5 लोग घर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिता के साथ मारपीट की गई। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर पिता ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।