आगरा में रविवार को UGC के विरोध में सवर्ण समाज के करीब 1500 युवक 200 ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। युवक कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस और PAC ने बुलडोजर, जेसीबी और हाइड्रा लगाकर रास्ता ब्लॉक कर उन्हें रोक दिया। इसके बावजूद युवक कलेक्ट्रेट जाने पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे प्रदर्शनकारी बुलडोजर पर चढ़कर आगे दौड़ने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिसवाले पीछे-पीछे दौड़े। 300 मीटर दूर यमुना एक्सप्रेस-वे के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गए और बीच सड़क पर खड़े होकर गाड़ियों को रोक दिया। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने एक्सप्रेस-वे खाली कर दिया, लेकिन दूसरे रास्तों से कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ने लगे। फिलहाल पुलिस पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। दरअसल, यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने आज कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी थी। शनिवार देर शाम से ही प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर मुड़ी चौराहे पर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। खंदौली थाने की पुलिस फोर्स और पीएसी ने चौराहे को घेरकर सारे रास्ते ब्लॉक कर दिए, तो प्रदर्शनकारी खेतों और अन्य रास्तों से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे। 5 तस्वीर देखिए… आगरा में यूजीसी के विरोध में 20 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन आगरा में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…