आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर यूपी की कल की 10 बड़ी खबरें पढ़िए… कल 8 नवंबर को कई बड़े घटनाक्रम हुए। लखीमपुर में दीये से आग लग गई। 50 से ज्यादा दुकानें जल गईं। कन्नौज में कांग्रेस नेता ने वकील की हत्या कर दी। 1. योगी ने वनवासियों के साथ दिवाली मनाई, बोले- रवि किशन के शीशमहल जाकर पार्टी करिए सीएम योगी ने रविवार को गोरखपुर जिले में वनवासियों (वनटांगिया) के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने मंच से बटन दबाकर आतिशबाजी की। सांसद रविकिशन की चुटकी लेते हुए लोगों से कहा- आप सभी इनके शीश महल में जाइए। 5000 लोगों के लिए मिठाई और खाने का इंतजाम है। सीएम ने परिवारों के लिए 82.41 करोड़ रुपए की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पढ़ें पूरी खबर… 2. यूपी में दिवाली- ड्रोन शो से दिखाई रामायण की झलक, राधावल्लभ मंदिर में बिछी चौसर, पूरी रात आतिशबाजी देशभर में रविवार को दिवाली मनाई गई। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में स्नान के बाद 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। देर रात यहा 500 ड्रोन से रामायण दिखाई गई। वृंदावन के प्रसिद्ध राधावल्लभ मंदिर में चौसर खेला गया। भगवान के प्रतिनिधि के रूप में पुजारियों ने पासे चलाए। बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने 2,027 मिट्टी के दीयों से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर बनाई। पढ़ें पूरी खबर… 3. दिवाली पर कांग्रेस नेता ने वकील को मार डाला:कन्नौज में 4 गोलियां मारीं, भाजपा विधायक फूट-फूटकर रोईं कन्नौज में कोतवाली से महज 20 मीटर की दूरी पर कांग्रेस नेता ने 36 साल के वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। कांग्रेस नेता ने पिस्टल से चार राउंड फायर किए। इसके बाद मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय अस्पताल पहुंचीं। वकील का शव देखकर वह फफककर रो पड़ीं। पढ़ें पूरी खबर… 4. अखिलेश यादव बोले- यूपी को भेष बदलकर लूटा जा रहा, 2027 में सरकार बनने पर नए स्कूल खोलेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिवाली पर इटावा के केदारेश्वर मंदिर में भगवान महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई और नेता भी मौजूद रहे। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि जिस तरह रावण साधु का भेष बदलकर आया था। उसी तरह यूपी में भी कुछ लोग भेष बदलकर 10 साल से बैठे हैं। प्रदेश को भेष बदलकर लूटा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 5. लखनऊ में दिवाली पर फूट-फूटकर रोए होमगार्ड अभ्यर्थी, पुलिस ने घसीटकर वैन में भरा यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। इस दौरान कई अभ्यर्थी फूट-फूटकर रोने लगे। उनका कहना था कि भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट बिना वेटिंग लिस्ट के जारी किया गया है। अगर वेटिंग लिस्ट जारी नहीं हुई तो भर्ती में आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थी ओवरएज हो जाएंगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क पर घसीटा और उठाकर गाड़ियों में बैठाया। पढ़ें पूरी खबर… 6. लखनऊ में 4 हजार का पेट्रोल भरवाकर भागे बदमाश, सेल्समैन को 500 मीटर घसीटा, धक्का देकर गिराया
लखनऊ में पेट्रोल पंप पर कार की टंकी फुल कराने के बाद बदमाश बिना पैसे दिए फरार हो गए। सेल्समैन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार सवार उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते ले गए। इसके बाद उसे सड़क पर धक्का देकर भाग निकले। सड़क पर गिरने से सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 7. SSB जवान ने सीने पर गोली मारकर जान दी, महराजगंज में नेपाल बॉर्डर पर तैनात था, ढाई महीने पहले बेटा हुआ था महराजगंज में भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 33 साल के SSB जवान ने सुसाइड कर लिया। बिहार के रहने वाले मंजीत 5 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे। शादी 2 साल पहले हुई थी। उनका ढाई महीने का एक बेटा है। ढाई महीने पहले ही उनके बड़े भाई की भी मौत हो गई थी। वह SSB की 66वीं बटालियन में तैनात थे। पढ़ें पूरी खबर… 8. कानपुर में दिवाली के दिन सास-बहू-20 दिन के पोते की मौत, घर की छत गिरी कानपुर में दिवाली की सुबह मकान की छत गिरने से परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में सास, बहू और 20 दिन के पोते की जान चली गई, जबकि बेटा घायल है। रविवार सुबह कमरे की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में चारों दब गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विनोदनी शुक्ला, अंशिका शुक्ला और आरव को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 9. अमरोहा में गोमांस पर बवाल, दरोगा समेत 3 पुलिसवाले सस्पेंड, गाय के कटे अंग लेकर रोया युवक अमरोहा में बजरंग दल और VHP कार्यकर्ताओं ने गोमांस मिलने पर ई-रिक्शा तोड़ दिया। गोमांस के टुकड़े सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। एक कार्यकर्ता गाय का कटा अंग हाथ में लेकर छाती पीटते हुए रोने लगा। हंगामा बढ़ता देख ASP अखिलेश भदौरिया ने चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। रविवार को 8 मीट दुकानदारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें 10. लखीमपुर में मंडी में लगी आग, 50 दुकानें जलीं, नेपाल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं लखीमपुर खीरी में दीपावली की रात भीषण आग ने एक मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मंडी में एक के बाद एक 50 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेज फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। हालात काबू में करने के लिए भारत के साथ नेपाल से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। पढ़ें पूरी खबर…