लखनऊ में सीएम योगी ने कहा- एक व्यक्ति कहते हैं कि उत्तराखंड के लोग घुसपैठिए होते हैं। मैंने कहा कि अगर उत्तराखंड की बेटी नहीं होती, तो सैफई में भैंस चरा रहे होते। प्रदेश के पहले मुख्यंत्री ही उसी राज्य से थे। हालांकि, योगी ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। योगी ने कहा- हमने उत्तराखंड का पानी पीया है। वहां का अन्न ग्रहण किया है। चुनौतियां स्वीकार करना और चुनौतियों का लड़कर मुकाबला करना, ये हम लोगों के जींस का हिस्सा बन चुका है। महोत्सव के बारे में सीएम ने कहा कि श्रीराम से जुड़े इस आयोजन का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। यहां एक तरफ अवध की संस्कृति है, तो दूसरी तरफ देवभूमि का गौरव। इस महोत्सव के जरिए दोनों के मिलन का एक अद्भुत संगम देखने को मिलता है। सीएम योगी बुधवार को लखनऊ के गोमती तट पर आयोजित 14 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव में पहुंचे। 9 नवंबर को शुरू हुए महोत्सव में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और पारंपरिक खानपान की प्रतियोगिता हो रही है।