संतकबीरनगर में ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरकर इकलौते बेटे की मौत हो गई। किशोर सड़क पर नीचे औंधे मुंह गिरा। हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। बेटे का शव देख मां-बाप बेहोश हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की पहचान शाश्वत राय (15) के रूप में हुई है। पिता संजय राय मेंहदावल विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय, गगनई बाबू में सरकारी टीचर हैं। जबकि मां सीमा राय, खलीलाबाद के ग्लोमिंग बर्ड्स स्कूल में प्राइवेट टीचर हैं। शाश्वत मूलरूप से मेंहदावल के अव्वल केवटलिया मोहल्ले का निवासी है। पिछले पांच सालों से परिवार खलीलाबाद शहर में किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक, शाश्वत रात करीब आठ बजे घर से गिटार लेने के लिए बाइक लेकर निकला था। शाश्वत की चार साल की एक बहन भी है। खबर अपडेट की जा रही है…