कार पलटने से उपभोक्ता फोरम की महिला सदस्य की मौत:फिरोजाबाद में खुद ड्राइव कर रही थीं, दूसरी गाड़ी से टकराई; आगरा की रहने वाली थीं

फिरोजाबाद में बुधवार सुबह दो कारों की टक्कर में न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी की मौत हो गई। टक्कर के बाद मजिस्ट्रेट की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार मजिस्ट्रेट सोनम ही चला रही थीं। सिर में गभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सड़क को क्रेन से किनारे कराया। मजिस्ट्रेट को जिला अस्पताल भेजा। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला थाना मक्खनपुर क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… आगरा के ताजनगरी फेस वन निवासी सोनम चतुर्वेदी (45) बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे स्विफ्ट डिजायर कार से जा रही थीं। आगे चल रही एक्सेंट कार और उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। मक्खनपुर इलाके में अचानक स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही एक्सेंट कार में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट डिजायर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कंज्यूमर कोर्ट में तैनात थीं मजिस्ट्रेट दुर्घटना में सोनम चतुर्वेदी के सिर में गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी घातक थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सोनम चतुर्वेदी कंज्यूमर कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट थीं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर के थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों दुर्घटनाग्रस्त कारों को सड़क के किनारे कराया। दूसरी कार का ड्राइवर फरार हो गया वहीं, हादसे के बाद एक्सेंट कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दो कारों की टक्कर में स्विफ्ट डिजायर सवार महिला की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ————————— ये खबर भी पढ़ें फतेहपुर में बैंक कैशियर की सड़क हादसे में मौत:4 महीने पहले दरोगा की नौकरी छोड़ी थी, पत्नी सरकारी टीचर फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत हो गई। बैंक में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां देर रात 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें