काशी में कारोबारी ने खुद को मारी गोली:भाई को फोन करके बोला- घर के नीचे आओ, वरना जान दे दूंगा; गर्दन में फंसी बुलेट

वाराणसी में 52 साल के कपड़ा कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। गुरुवार सुबह 5 बजे वह छोटे भाई के घर पहुंचे। फोन कर कहा- घर से नीचे आओ, वरना खुद को मार लूंगा। भाई के नीचे पहुंचने से पहले ही उन्होंने खुद को गोली मार ली और सड़क पर गिर पड़े। भाई और परिजन उन्हें तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक, गोली उनकी गर्दन में फंसी है। उनका इलाज चल रहा है। घरवालों ने बताया कि विजेंद्र सोनी की इकलौती बेटी की शादी होने वाली है। वह कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। परिजनों के मुताबिक, इसके चलते वह डिप्रेशन में थे। वेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी साफ वजह सामने नहीं आई है। घटना कैंट थाना क्षेत्र की है। साड़ी की दुकान चलाते हैं कारोबारी विजेंद्र सोनी कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह तीन भाइयों में मंझले हैं। पांडेयपुर में एक ही बिल्डिंग में तीनों भाइयों की दुकानें हैं। यहां श्रीराम ज्वेलर्स और ऊपर श्रीराम साड़ी घर संचालित होता है। विजेंद्र की श्री राम साड़ी के नाम से दुकान है। बड़े भाई नरेंद्र सोनी की श्रीराम अलंकार ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी की दुकान है। छोटे भाई जितेंद्र सोनी जय मां दुर्गा नाम से ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। विजेंद्र के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं। भाई के घर के नीचे खुद को मारी गोली भाई जितेंद्र ने बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे विजेंद्र टहलने निकले थे। करीब 30 मीटर दूर वह मेरे घर और दुकान के पास पहुंचे। उन्होंने घर के नीचे से मुझे फोन किया और नीचे आने को कहा। सुबह का वक्त था, इसलिए मैंने कहा कि थोड़ी देर में मिलते हैं। उन्होंने तुरंत नीचे आने को कहा। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मैं दौड़कर नीचे गया तो मेरा भाई सड़क पर पड़ा था। हम लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। —————– ये खबर भी पढ़ें- मायावती भतीजे पर भड़कीं, फिर पार्टी से निकाला:कहा- आकाश को पार्टी से ज्यादा ससुर प्रिय, डबल माइंड हो गए; समधी ने संन्यास में देरी की बसपा प्रमुख मायावती के परिवार में सियासी कलह बढ़ती जा रही है। उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी से निकाल दिया है। मायावती ने गुरुवार सुबह 9 बजे X पर लिखा- आकाश को अपने ससुर से ज्यादा लगाव है। वह डबल माइंड हो गए हैं। 3 सितंबर से उन्होंने मेरी पोस्ट को रिपोस्ट तक नहीं किया। अगर वह पार्टी में स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं। इसलिए आज से उन्हें पार्टी से आजाद कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर