गर्लफ्रेंड के 58 साल के टीचर की हत्या की:बॉयफ्रेंड ने ब्लैकबोर्ड पर लिखा- रेपिस्ट, आगरा में साथ पिज्जा खाते देखा था

आगरा में टीचर की हत्या कोचिंग में पहले पढ़ने वाली छात्रा के बॉयफ्रेंड ने की थी। गर्लफ्रेंड को टीचर के साथ पिज्जा खाते देखने के बाद उसे ब्लैकमेलिंग का शक हुआ। इसी बात को लेकर बॉयफ्रेंड टीचर से बातचीत करने पहुंचा, जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि टीचर ने निखिल (22) के साथ मारपीट की, जिससे वह गुस्से में आ गया। इसके बाद उसने मटन काटने वाले चाकू से टीचर पर ताबड़तोड़ वार किए। फिर गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। बॉयफ्रेंड ने टीचर की हत्या के बाद कोचिंग के बोर्ड पर मार्कर से लिखा- ‘ओपी यादव रेपिस्ट’। इसके बाद टीचर का मोबाइल और स्कूटी लेकर फरार हो गया। वारदात के 4 दिन बाद कोचिंग के बेसमेंट में टीचर ओमप्रकाश यादव (58) का शव मिला था। उनके शरीर पर गहरे जख्म थे। गला कटा था। पुलिस ने टीचर की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि एक मोबाइल नंबर पर उनकी लगातार बात होती थी। जांच में पता चला कि यह नंबर पूर्व छात्रा का था। टीचर के मर्डर केस में पुलिस ने पहले छात्रा को भी आरोपी बनाया था, लेकिन बाद में छात्रा की कोई भूमिका नहीं पाई गई। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की है। आगरा में 30 साल से रह रहे थे, शादी नहीं की थी
टीचर ओमप्रकाश यादव मूलरूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव के रहने वाले थे। वह 30 साल से आगरा में रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने आवास विकास कालोनी में अपना घर बना रखा था। वह सेक्टर-7 स्थित शिवालिक कैंब्रिज स्कूल में पढ़ाते थे। साथ ही सेक्टर-3 के वीएस प्लाजा में कोचिंग खोल रखी थी। 2 नवंबर को कोचिंग गए, फिर नहीं लौटे
ओमप्रकाश 2 नवंबर को कोचिंग में पढ़ाने पहुंचे, लेकिन घर नहीं लौटे। 6 नवंबर को कोचिंग से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जगदीशपुरा थाने की पुलिस बीएस प्लाजा पहुंची। कोचिंग सेंटर का दरवाजा खोला तो अंदर टीचर का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। आसपास काफी खून फैला था, जो सूख चुका था। कोचिंग के बोर्ड पर मार्कर से ‘ओपी यादव रेपिस्ट’ लिखा मिला। टीचर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में टीचर के शरीर पर चोट के 9 निशान मिले। इनमें 7 धारदार हथियार के थे। टीचर की कॉल डिटेल से खुला राज पुलिस की जांच में टीचर का मोबाइल और स्कूटी गायब मिली। इसके बाद टीचर की कॉल डिटेल खंगालने पर कोचिंग में पहले पढ़ चुकी छात्रा (21) का नाम सामने आया। पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि अपने प्रेमी का नाम निखिल बताया। उसने कहा कि मेरा निखिल के साथ 11 महीने से अफेयर है। उसे शक था कि टीचर मुझे ब्लैकमेल करते थे। निखिल ने एक बार मुझे टीचर के साथ पिज्जा खाते हुए भी देखा था। इसी के बाद से वह गुस्से में था। पुलिस ने बॉयफ्रेंड निखिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। टीचर के हड़काने पर बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी आरोपी निखिल ने बताया- 2 नवंबर को चाकू लेकर टीचर से मिलने कोचिंग गया था। मैंने टीचर को समझाया और कहा कि मेरी गर्लफ्रेंड को परेशान न करें। लेकिन टीचर उल्टा मुझे ही हड़काने लगा। मैंने कहा- अपना मोबाइल दिखाइए, तो उन्होंने मोबाइल भी नहीं दिखाया। निखिल के मुताबिक, बहस के बीच मैंने जेब से चाकू निकाला और टीचर का गला रेत दिया। गले पर चाकू मारते ही टीचर फर्श पर गिर पड़े और तड़पने लगे। इसके बाद मैंने चाकू से उनकी छाती, सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। उनकी मौत के बाद मैं वहां से भाग गया। 2 साल पहले कोचिंग में पढ़ती थी युवती
एडिशनल डीसीपी मनोज कुमार ने बताया- आरोपी निखिल शाहगंज थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर का रहने वाला है। जिस युवती के साथ उसका संबंध था, वह करीब दो साल पहले टीचर की कोचिंग में पढ़ती थी। निखिल को शक था कि युवती और टीचर के बीच संबंध हैं। युवती दिसंबर से निखिल के संपर्क में आई थी। 2 नवंबर की शाम कोचिंग खत्म होने के बाद निखिल टीचर के पास पहुंचा। वह उनसे युवती के बारे में पूछताछ करके उनका मोबाइल चेक करना चाहता था। टीचर ने उसके साथ बदसलूकी की, जिससे नाराज होकर निखिल ने मटन काटने वाले चाकू से टीचर की गला काटकर हत्या कर दी। ब्लैकबोर्ड पर लिखा- ‘द रेपिस्ट’
हत्या के बाद निखिल ने ब्लैकबोर्ड पर ओपी यादव नाम लिखकर उसके आगे ‘द रेपिस्ट’ लिख दिया। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ऐसा केस को पलटने और गुमराह करने के लिए किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शिक्षक की स्कूटी, हत्या में इस्तेमाल चाकू, मृतक का हेलमेट और आरोपी की खून लगी शर्ट बरामद की है। हत्या के बाद गर्लफ्रेंड से मिला था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद निखिल अपनी गर्लफ्रेंड से भी मिला था, लेकिन उसने उसे वारदात के बारे में कुछ नहीं बताया। गर्लफ्रेंड को 6 नवंबर को पुलिस के जरिए टीचर की हत्या की जानकारी हुई। 7 दिन तक आगरा में ही छिपता रहा
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी निखिल आगरा में ही अलग-अलग जगहों पर छिपता रहा। सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिखने के कारण शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस जांच करते हुए निखिल तक पहुंची। वह 11वीं तक पढ़ा है। उसके पिता के जूते की दुकान है। वह भी उसी दुकान पर काम करता है। —————————- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें…