पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में ठंड बढ़ गई है। पारा 15°C से नीचे आ गया है। शनिवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, उन्नाव और संभल समेत 25 शहरों में भीषण कोहरा छाया रहा। लखनऊ में तड़के 6 बजे विजिबिलिटी इतनी कम रही कि सड़कों पर 20 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। उन्राव में सुबह 8 बजे भी विजिबिलिटी 10 मीटर रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इधर, मौसम विभाग ने अगले 2 दिन पश्चिम यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलेगा। तापमान 2°C से 5°C तक लुढ़क सकता है। मौसम की तस्वीरें- बड़े शहरों का हाल जानिए- कानपुर जू में भालू खा रहा शहद, पक्षी उबले अंडे कानपुर चिड़ियाघर में वन्यजीवों के खानपान में बदलाव कर दिया गया। ठंड से बचाव और शरीर को पर्याप्त हीट देने के लिए पक्षियों से लेकर शाकाहारी और मांसाहारी जानवरों की डाइट बदल दी गई है। पक्षियों को रोजाना उबला अंडा दिया जा रहा है। भालू की खुराक में शहद शामिल किया गया है। शेर और बाघ को रोजाना 9 किलो तक मीट दिया जा रहा है। हिरन, जेब्रा और बारासिंघा को गुड़ और चना खिलाया जा रहा है। नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण से परेशानी नोएडा और गाजियाबाद में वायु प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। गाजियाबाद डीएम रविंद्र कुमार ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 20 नवंबर तक निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों पर रोक लगा दी है। वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को हाइब्रिड मोड में चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत बच्चों को स्कूल जाकर पढ़ने के साथ ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प भी मिलेगा। गेहूं की बोआई के लिए अनुकूल हो सकता है मौसम तापमान में गिरावट का असर खेती-किसानी पर भी देखने को मिलेगा। खासकर गेहूं की खेती की तैयारी कर रहे किसानों के लिए यह समय महत्वपूर्ण है। गेहूं रबी की प्रमुख फसल है और समय से बोआई अच्छी पैदावार के लिहाज से अहम मानी जाती है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्या है? ये हवा की क्वालिटी को बताने वाला एक स्कोर है, जो यह समझने में मदद करता है कि हमारे आसपास की हवा साफ है या प्रदूषित। AQI में हवा में मौजूद प्रदूषकों का स्तर मापा जाता है। AQI जितना बढ़ता है, हवा उतनी ही ज्यादा खतरनाक मानी जाती है और हेल्थ रिस्क भी उतना ही बढ़ जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए- खराब AQI हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करता है? जब AQI खराब होता है तो हवा में मौजूद PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक हमारे फेफड़ों में गहराई तक पहुंच जाते हैं। ये कण खून के जरिए पूरे शरीर में फैलते हैं। तुरंत से लेकर लंबे समय तक कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकते हैं। लगातार एक्सपोजर फेफड़ों की क्षमता कम करता है और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- —————————- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए…
आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…