सपा के पूर्व मंत्री आजम खान से मुलाकात करने उनकी पत्नी तंजीन फातिमा डासना जेल पहुंचीं। मुलाकात करने के बाद उन्होंने कहा- जो असली हालात हैं वह ठीक नहीं है। न बिस्तर है न ही पलंग है। तंजीन फातिमा के साथ बड़ा बेटे अदीब आजम भी साथ रहा। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य और समर्थक जेल के बाहर ही रहे। जिल प्रशासन ने अन्य बंदियों की मिलाई की तरह इन्हें आजम खान से मिलवाया। जहां एलआईयू भी अलर्ट रही। पांच दिन पहले ईडी ने आजम खान को जेल के गेट से ही अरेस्ट किया था। जिसके बाद गाजियाद की पीएमएलए कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। हालात अच्छे नहीं हैं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करने के बाद उनकी पत्नी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा ने कहा कि हालात अच्छे नहीं हैं। जो असली हालात हैं वह ठीक नहीं है। न बिस्तर है न ही पलंग है। एक ऐसे व्यक्ति के लिए जो 10 बार विधायक रह चुके हैं, राज्यसभा और लोकसभा से सांसद रह चुके हैं। मैं खुद भी राज्यसभा भी रह चुकी हूं। जेल में गंदगी में रखा गया है। तंजीन फातिमा ने कहा- आजम खान को ऐसे रखा गया है। कातिल तो खुलेआम घूमता है, लेकिन आजम साहब को ऐसे रखा गया है जैसे वह भाग जाएं। कोर्ट में हम बता चुके हैं कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उन्हें स्टंट पड़ चुका है। सारी रिपोर्ट हम कोर्ट में दे चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी जेल में ऐसी हालात में रखा जा रहा है। इस दौरान आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम भी साथ रहे। हाईकोर्ट में डेट लगी है आजम खान की पत्नी ने कहा कि हमारा पहला मकसद आजम खान को जेल से बाहर निकालना है। इसके लिए हम पूरे प्रयास कर रहे हैं। हाईकोर्ट में डेट लगी है, हमें उम्मीद है कि जल्द ही आजम खान जेल से बाहर आ सकते हैं और कोर्ट से हमें इंसाफ मिलेगा। जो व्यक्ति राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा में 10 बार एमएलए बने उनके साथ भी यह सब कुछ किया जा रहा है। रविवार को भेजा था गाजियाबाद जेल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार सुबह 10.30 बजे आजम को विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया। जहां ले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार की खिड़की का शीशा खोला तो मीडिया ने पूछा- कुछ बोलेंगे नहीं? इस पर जवाब दिया- क्या रह गया है बोलने को। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने आजम खान को 6 दिन पहले शनिवार शाम को रामपुर जेल से बाहर आते ही गिरफ्तार कर लिया था। वहां से ED उन्हें कार से सीधे दिल्ली हेड ऑफिस ले गई थी। रातभर वहीं रखा। जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी पैसे के इस्तेमाल को लेकर 50 से ज्यादा सवाल किए। ——————- ये भी पढ़ें- यूपी की यूट्यूबर से भिड़कर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर के फॉलोअर्स घटे:शिवानी बोलीं- मेरे पैसों से घूमा, मुझे ही बदनाम किया
औरैया की इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी से पंगा लेने वाले अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची ने 1 लाख फॉलोअर्स गंवा दिए हैं। शिवानी ने बुंदेलखंड की पारंपरिक ‘टेसू-झांझी’ प्रथा के दौरान उनके चेहरे पर कालिख से मूंछ बनाई थी। पढ़िए पूरी खबर…
औरैया की इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी से पंगा लेने वाले अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची ने 1 लाख फॉलोअर्स गंवा दिए हैं। शिवानी ने बुंदेलखंड की पारंपरिक ‘टेसू-झांझी’ प्रथा के दौरान उनके चेहरे पर कालिख से मूंछ बनाई थी। पढ़िए पूरी खबर…