गाजियाबाद में कर्ज से बचने को चचेरे भाई की हत्या:चाचा से 3 लाख रुपए लिए थे, दिल्ली में गला घोंटा; फिर फिल्म देखी

गाजियाबाद में चाचा को उधार के 3 लाख रुपए न देने पड़ें इसलिए युवक ने अपने 12 वर्षीय चचेरे भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान न हो इसलिए ईंट से उसका सिर कूंच दिया। फिर दिल्ली में उसका शव एक पार्क में फेंक दिया। इसके बाद मॉल में मूवी देखी। फिर घर आकर सो गया। इधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे का बरामदगी के लिए 3 टीमें गठित कीं। पुलिस ने करीब 12 किलोमीटर में 120 सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें एक जगह दोनों भाई एक साथ दिखे। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना थाना खोडा क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सीसीटीवी के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शिव पार्क निवासी लक्ष्य प्रजापति (12 साल) पुत्र मनवीर प्रजापति कक्षा 5 की पढ़ाई करता था। 16 सितंबर को छात्र घर से लापता हो गया। 18 सितंबर को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा, मैनुअल इनपुट एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर हत्या की घटना तक पहुंची। कैमरों में लक्ष्य एक बाइक के साथ पैदल भागता हुआ दिखाई। फिर दूसरे कैमरे में वह ई-रिक्शा पर जाता हुआ दिखाई दिया। लक्ष्य के जाने के समय आसपास युवराज भी बाइक से सभी कैमरों में जाते हुए दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने युवराज उर्फ यश प्रजापति पुत्र ओमवीर निवासी शिव पार्क खोड़ा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही राजधानी इन्कलेव पार्किंग के पीछे पार्क से लक्ष्य का शव व हत्या में प्रयुक्त ईंट, खून से लगी मिट्टी, कपड़ा बरामद किया। चाचा का प्लॉट बिकवाया, फिर 3 लाख रुपए उधार में लिए
पूछताछ में युवराज ने बताया- मैंने अपने चाचा मनवीर प्रजापति के प्रगति विहार स्थित 25 गज के मकान का सौदा 25 लाख रुपए में कराया था। एडवांस में अपने चाचा को 3 लाख रुपए दिलाए थे। उन 3 लाख रुपए को मैंने अपने चाचा से उधार ले लिए। जिसे मैंने बिट क्वाइन में निवेश कर दिया। अब चाचा उनमें से 50 हजार रुपए बार-बार मांगे रहे थे। मगर मेरे पास पैसे नहीं थे। मैंने सोचा अगर मैं चाचा के बेटे लक्ष्य का मर्डर कर दूं तो चाचा की सारी संपत्ति का वारिस मैं बन जाऊंगा। फिर मुझे उधार की रकम भी नहीं चुकानी पड़ेगी। बताया- 16 सितंबर को V3S मॉल लक्ष्मी नगर दिल्ली में इंफिनिटी कास्टले मूवी नाइट शो के लिए मेरे मित्र ने 3 टिकट बुक किए थे। एक टिकट अलग से मैंने लक्ष्य को दिखाने के लिए बुक किया। रात को मैं लक्ष्य को फिल्म दिखाने के बहाने घर से दिल्ली ले गया। जहां सीसीटीवी होते वहां बाइक से भाई को उतार देता
मैंने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को पहले ही देख लिया था, इसलिए जब मैं लक्ष्य को लेकर बाइक पर जा रहा था तो कैमरों से बचने के लिए कुछ दूरी पहले पर बाइक से उतार देता। फिर आगे मिलने के लिए बोल देता था। जहां कैमरे नहीं होते, वहां उसे बाइक पर बैठा लेता। मैं उसे लक्ष्मी नगर के एक पार्क में ले गया। मैंने इन्कलेव पार्किंग के पीछे पार्क में उसका लक्ष्य की गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान न हो सके इसलिए ईंट मारकर उसका चेहरा कुचल दिया था। शव में वहीं छोड़कर मूवी देखनें चला गया था। इसके बाद मैं घर आकर सो गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया 16 सितंबर की रात युवराज, लक्ष्य (12)को फिल्म दिखाने के बहाने घर से दिल्ली ले गया। दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में उसने पहले लक्ष्य का गला घोंटा। फिर ईंटों से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। फिर परिवार के साथ लक्ष्य को ढूंढने का नाटक भी करता रहा। दो दिन पहले बच्चे का शव को लावारिस हालत में मिला और दिल्ली पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम हाउस पर रख लिया। बताया आरोपी मैं 12 वीं पास है। केबिन क्रूज का डिप्लोमा किया है। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- ​​​​​​​योगी बोले- देश विभाजित था, तभी गुलाम हुआ:हमें फिर नहीं बंटना, भारत ऐसे ही सोने की चिड़िया नहीं था गोरखपुर में योगी ने कहा- यह देश विभाजित था, इसलिए गुलाम हुआ। हमें फिर से विभाजित नहीं होना है। विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए पंच प्रण लेना होगा। ये पंच प्रण हैं- गुलामी की मानसिकता को खत्म करना होगा। अपने अंदर की हीन भावना को खत्म करना होगा। पढ़िए पूरी खबर…