प्रयागराज में NEET छात्रा ने गोली मारकर सुसाइड किया:पिता रिटायर्ड इंजीनियर, परिजन बोले- बेटी का सिलेक्शन हो गया था

प्रयागराज में सोमवार शाम NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा रितु शर्मा की मौत हो गई। उसका NEET में चयन हो गया था। सोमवार को ही परीक्षा के तीसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट घोषित हुआ था, जिसमें उसका नाम शामिल था। इसके बावजूद उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। रितु के पिता देवराज शर्मा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से रिटायर्ड इंजीनियर हैं। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि रितु पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। मामला झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम का मामला है। रिटायर्ड इंजीनियर देवराज शर्मा का परिवार मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला है। करीब 6 साल से प्रयागराज के झूंसी स्थित त्रिवेणीपुरम में निजी मकान में परिवार रहता है। सोमवार शाम 7 बजे के करीब परिवार के लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान ऋतु दूसरे कमरे में गई। इसके बाद दरवाजा बंद कर लिया। गोली चलने की आवाज आई तो लोग कमरे की ओर भागे और तब देखा कि उसे गोली लगी हुई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खबर अपडेट हो रही है…