गोरखपुर में सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण:CM योगी ने किया उद्घाटन; लगे जयश्रीराम के नारे

गोरखपुर में बने पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर संचालन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह 11 बजे फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने फ्लाईओवर के शिलापट्ट के पास खड़े होकर तस्वीर भी खिंचवाई। साथ ही 995 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री की जनसभा सिक्सलेन फ्लाईओवर के समीप देवरिया बाईपास पर होगी। जिन दो प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ, वे सड़क कनेक्टिविटी और यातायात सुगमता को नई ऊंचाई देने वाली हैं। इनमें टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी लंबा सिक्सलेन फ्लाईओवर शामिल है, जिसे अंतर्जनपदीय कनेक्टिविटी के लिहाज से गोरखपुर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस फ्लाईओवर से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बिहार और नेपाल की ओर आने-जाने वाले वाहनों को काफी सहूलियत मिलेगी। 3 तस्वीर देखिए… मुख्यमंत्री इन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे कार्यक्रम से जुड़े पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…