घुसपैठिया बयान के बाद पहली बार उत्तराखंड आएंगे अखिलेश:2027 में गठबंधन से चुनाव लड़ने की तैयारी; आज तक एक भी सीट नहीं जीत पाई सपा

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) भी अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसी महीने या दिसंबर में देहरादून और हरिद्वार आ सकते हैं। 23 अक्टूबर को उत्तराखंड के लोगों को लेकर घुसपैठिया टिप्पणी के बाद यह उनका पहला संभावित उत्तराखंड दौरा होगा। इस बयान को लेकर भाजपा पहले ही अखिलेश और कांग्रेस को घेर रही है। ऐसे में उनके दौरे पर भी राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है। सपा प्रदेश में गठबंधन के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बीच अखिलेश के बयान ने उत्तराखंड कांग्रेस के सामने भी असहज स्थिति पैदा की है। भाजपा लगातार कांग्रेस से इस बयान पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग कर रही है। ऐसे में अखिलेश के उत्तराखंड आने पर कांग्रेस के सामने अपने सहयोगी दल के नेता के बयान को लेकर जवाब देने की चुनौती भी रहेगी। सपा के मुताबिक अखिलेश के इस दौरे के क्या मायने… प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहीं 5 बड़ी बातें… —————— यह भी पढ़ें रोते-रोते अंकिता की मां बोलीं- पुलिस ने गर्दन दबाई:मेरी नाक बंद कर दी, सांस नहीं ले पा रही थी; कह रहे थे- मैं नौटंकी कर रही हूं अंकिता भंडारी के माता-पिता को बुधवार को दिल्ली के राजघाट से पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया था। इस दौरान अंकिता की मां नारेबाजी करते हुए बेहोश हो गई थीं। अब घटना के एक दिन बाद उन्होंने रोते हुए वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी उनकी नाक दबा रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)