हरदोई में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को परेशान करने, मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। देहात कोतवाली पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब्दुल पुरवा निवासी इलियास ने बताया कि उसकी बहन की शादी 28 नवंबर 2025 को लखनऊ के निसार अहमद से हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वाले कम दहेज का ताना देने लगे। उन्होंने पहले ऑल्टो कार मांगी, जो दी गई, फिर दुकान के लिए 12 लाख रुपये मांगे।
आरोप है कि रुपये न दे पाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के जेवर छीन लिए। 13 अक्टूबर 2026 को पति, देवर और ननदों ने मारपीट कर उसे घर से निकाला। पीड़िता गर्भवती थी और 12 लाख रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
भाई इलियास बहन को लेने ससुराल पहुंचा, पर रुपये न मिलने पर उसे साथ रखने से मना किया गया। पुलिस मदद से बहन को घर लाया गया। पति निसार अहमद समेत छह लोगों पर केस दर्ज हुआ है। उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह जांच कर रहे हैं।