लखनऊ विश्वविद्यालय को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। एक ऑडियो है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने बीएससी फाइनल इयर की स्टूडेंट को फोन पर छुट्टी से वापस बुला रहे हैं। वह कह रहे हैं- डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। एग्जाम से पहले घर से आ जाओ। यहां पेपर तुम्हें दे देते हैं। ऑडियो क्लिप में छात्रा से प्रोफेसर पूछते हैं कि बच्चा, मम्मा ठीक हैं? इस पर छात्रा कहती है कि हां, ठीक हैं। इसके बाद प्रोफेसर उसे छुट्टी से जल्दी वापस आने को कहते हैं। इस पर छात्रा पहले मना करती है फिर आने को मान जाती है। बाद में फोन कटने पर वह ऑडियो में बोलती है- ये मुझे बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। कोर और इलेक्टिव दोनों पेपर लीक का दावा प्रोफेसर ने फोन कॉल पर छात्रा से दावा किया कि कोर और इलेक्टिव दोनों पेपर लीक कर दिए हैं। बातचीत के दौरान आरोपी प्रोफेसर छात्रा पर परीक्षा से पहले मिलने का दबाव बनाते भी सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, छात्रा लगातार मिलने से इनकार करती सुनाई दे रही है। LU के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। इस संबंध में जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जूलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो.अमिता कनौजिया ने कहा- ऑडियो संज्ञान में आया है। मैंने भी सुना है। यह नहीं कह सकती कि यह ऑडियो रिकॉर्डिंग प्रोफेसर की है। खबर अपडेट की जा रही है…