लखनऊ में होने वाले IPL के 59वें मैच से पहले धोनी का क्रेज दिख रहा है। इकाना स्टेडियम में हर तरफ जर्सी नंबर-7 छाई हुई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले इस मैच में चेन्नई की तरफ से धोनी नहीं खेलेंगे। इसके बावजूद फैंस क्रेजी हैं। इकाना में शाम 7:30 बजे CSK और LSG आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें 8वीं बार आमने-सामने हैं। दोनों टीमों की तरफ से तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। चेन्नई मैच में जीत दर्ज कर प्ले ऑफ के लिए दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी। आज का मैच लाल मिट्टी की पिच पर मैच खेला जाएगा। इससे गेंदबाजों को बाउंस विकेट मिलेगी। लखनऊ सम्मान बचाने के लिए यह मैच जीतना चाहेगी। 3 तस्वीरें देखिए- मैच के दौरान फैंस के पल-पल के मूवमेंट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…