देवरिया में RSS कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या:घर के बाहर ब्रेकर बनवाने पर हुआ था विवाद; पड़ोसियों ने घेर कर लाठी-डंडे बरसाए

देवरिया में पड़ोसियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुरुवार दोपहर वह अपने घर के पास सड़क पर ब्रेकर बनवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने RSS कार्यकर्ता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवाले और आसपास के लोग उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर है। अब जानिए पूरा मामला भीखम छपरा गांव के रक्सा टोला के रहने वाले रामेश्वर तिवारी (50) खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी अमृता देवी, मां कुंता देवी, तीन बेटियों पिंकी, पूजा और स्नेहा व बेटे गोपाल तिवारी हैं। बड़ी बेटी पिंकी की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक, रामेश्वर पिछले 10 साल से RSS से जुड़े थे। लार नगर पंचायत की RSS शाखा में नियमित रूप से शामिल होते थे। लार खंड में कुल 12 मंडल हैं। रामेश्वर पहले रक्सा मंडल के प्रमुख रह चुके थे। वर्तमान में वह लार खंड के सामाजिक समरसता प्रमुख थे। ब्रेकर बनवाने के विरोध पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीटा गुरुवार को रामेश्वर अपने घर के पास सड़क पर ब्रेकर बनवा रहे थे। पड़ोसियों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि ब्रेकर बनने से वाहनों के आने-जाने में परेशानी होगी। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने रामेश्वर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रास्ते को लेकर पड़ोसियों से पहले भी हो चुका था विवाद घटना के समय उनकी पत्नी अमृता देवी, मां कुंता देवी और बेटियां पूजा व स्नेहा घर पर थीं। बेटा गोपाल बाहर गया था। परिजनों के मुताबिक, रामेश्वर और पड़ोसियों के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनके खेत तक जाने वाला रास्ता पड़ोसी की जमीन से होकर गुजरता है। वहीं, पड़ोसी परिवार के आने-जाने का रास्ता रामेश्वर के घर के पास से है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। रामेश्वर तिवारी ने 20 जुलाई को लार थाने में तहरीर देकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। एसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए सीओ, कार्यवाहक थाना प्रभारी विंध्याचल शुक्ला समेत पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि रामेश्वर तिवारी की हत्या की सूचना मिली है। परिजनों ने पड़ोसी संजय तिवारी समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। ………………………. ये खबर भी दीजिए….
शाहजहांपुर में 2 साधुओं की हत्याकर लाश जलाई, भतीजे ने शिव मंदिर में चिता बनाई; 2 घंटे जलते हुए देखता रहा शाहजहांपुर में एक शिव मंदिर में 2 साधुओं की हत्या कर दी गई। इसके बाद मंदिर में ही चिता बनाकर दोनों शवों को जला दिया गया। गुरुवार सुबह 7 बजे मंदिर से धुआं उठता देखकर गांववाले पहुंचे। एक साधु का शव जल रहा था। दूसरा जलकर कंकाल बन चुका था। दोनों शव एक-दूसरे से 10 मीटर दूर पड़े थे। घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर खुदागंज की है। साधुओं की पहचान बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है। दोनों खुदागंज के सूथा गांव स्थित मंदिर में रहते थे। पढ़ें पूरी खबर…