प्रयागराज में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत हमारे बाप का है, लेंसकार्ट वालों के काका का नहीं। इस कंपनी ने वर्करों से तिलक-सिंदूर लगाने, मंगलसूत्र पहनने को मना किया। मैं लेंसकार्ट वालों से कहना चाहता हूं कि अपनी कंपनी लाहौर में खोल लें। भारत में जिनको भी तिलक से, चंदन से, वंदन से, राम से, श्याम से, हनुमान से, बागेश्वर धाम से दिक्कत है। वह पतली गली से लाहौर खिसक लें। हम लेंसकार्ट वालों से कहेंगे कि बेटा तुम गड़बड़ हो गए हो, सुधर जाओ। वरना भारत का कानून सुधार देता है। यूपी की पुलिस तो वैसे भी फेमस है। गाड़ी पलट जाती है। हिंदुओं से हम कहना चाहते हैं कि आज उन्होंने तुम्हारे तिलक पर उंगली उठाई, तुम्हारे मंगलसूत्र पर उंगली उठाई। कल वह तुम्हारी बिरादरी, तुम्हारे बच्चों पर उंगली उठाएंगे। अगर हम एकजुट नहीं होंगे तो वह कल हमारी गीता, रामायण पर भी उंगली उठाएंगे। हमें प्रयागराज से सीखना है, जैसे यहां नदियों का संगम होता है। वैसे ही हमें भी एक होकर रहना है। हम सनातनी हैं। हिंदू हैं। हमें सनातन के लिए एकजुट रहना है। बुधवार को हनुमत कथा का दूसरा दिन है। आज 40 हजार भक्त पहुंचे हैं। कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ पहुंचे हैं। निरहुआ ने कहा कि आज हिंदू , जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं है। कथा में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होने पहुंचे हैं। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने भी कथा में धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लिया। इससे पहले मंगलवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र होगा। उसके लिए प्रयास जारी है। हिंदू राष्ट्र के संकल्प को लेकर इस वर्ष हम रथ यात्रा करेंगे। इसकी घोषणा 4 जुलाई को करेंगे। तभी पूरी रथ यात्रा की जानकारी देंगे। 3 तस्वीरें देखिए…
धीरेंद्र शास्त्री की कथा से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
धीरेंद्र शास्त्री की कथा से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…