उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर पूर्वांचल तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। वहीं लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। पिछले 24 घंटे में यूपी में सबसे ठंडा मुजफ्फरनगर रहा। यहां तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अलर्ट में प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, सोनभद्र शामिल हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम बदल सकता है। मौसम की तस्वीरें- पहले बढ़ेगा तापमान, फिर गिरेगा पारा
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, चक्रवात के अवशेषों के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे रात के तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश की गतिविधियां समाप्त होने के बाद मौसम फिर बदलेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ जाएगा। बारिश के बाद घने कोहरे की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ कोहरे का घनत्व भी बढ़ सकता है। पूर्वांचल के कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। 27 दिन में तीसरा चक्रवाती तूफान रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई में बरतें सावधानी नवंबर में बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को रबी फसलों के प्रबंधन में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर पूर्वांचल में गेहूं, चना, मटर और सरसों की बुवाई के दौरान खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें। निचले खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो सकता है। जिन खेतों में बारिश के कारण पर्याप्त नमी है, वहां अनावश्यक सिंचाई से बचें। मौसम की स्थिति और मिट्टी में नमी को देखते हुए ही बुवाई और सिंचाई का निर्णय लें। ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान गेहूं: शुरुआती बढ़वार के समय पर्याप्त नमी बनाए रखें। खेत में जलभराव न होने दें। सरसों: लगातार कोहरा और नमी रहने से सफेद रतुआ और अन्य फफूंद वाले रोगों का खतरा बढ़ सकता है। फसल की नियमित निगरानी करें। आलू: झुलसा रोग की आशंका पर पत्तियों की जांच करें। रोग के लक्षण दिखने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह लें। मटर और चना: अधिक नमी और जलभराव से जड़ों को नुकसान हो सकता है। खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखें।