सीएम योगी की मां सावित्री देवी का आज हरिद्वार में अंतिम संस्कार होगा। सीएम रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। उन्होंने अन्न भी ग्रहण नहीं किया। सुबह 8 बजे घर से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। हरिद्वार के चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सावित्री देवी ने शुक्रवार सुबह 10:45 बजे घर पर अंतिम सांस ली। वे 91 साल की थीं। मां के निधन की खबर योगी को उस वक्त मिली, जब वे गोरखपुर में भाषण दे रहे थे। भाषण खत्म होने के बाद सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें यह जानकारी दी। कार्यक्रम पूरा कर योगी उत्तराखंड पहुंचे और मां की पार्थिव देह देखकर भावुक हो गए। वे कुछ देर तक पास खड़े होकर मां को एकटक निहारते रहे। उन्होंने परिजनों और केयरटेकर्स से मां के अंतिम पलों की जानकारी लेते हुए पूछा कि उन्होंने कब अंतिम सांस ली और उस वक्त कौन मौजूद था।। योगी की मां के निधन से जुड़ी खबरें