‘राखी का इंसाफ’ शो से जुड़े 2010 के मामले में झांसी की अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। राखी सावंत ने सफाई देते हुए कहा कि वह सिर्फ शो की होस्ट थीं और चैनल के निर्देशों के मुताबिक काम करती थीं। उन्होंने कहा कि शो खत्म होने के काफी समय बाद हुई किसी घटना के लिए उन्हें या चैनल को जिम्मेदार ठहराना गलत है। राखी ने कहा कि उन्हें कानून, पुलिस और अदालत पर पूरा भरोसा है। VIDEO देखिए…