प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत:माता-पिता, बेटा-बहू और 2 बच्चों की गई जान; बारिश में 100 साल पुराना मकान ढहा

प्रतापगढ़ में बारिश से बुधवार देर रात 100 साल पुराना मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें माता-पिता, बेटा-बहू और 2 बच्चे शामिल हैं। एक की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि रात में गर्मी और उमस थी। इसलिए परिवार के 7 लोग AC वाले कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान की छत और दीवारें ढह गईं। सभी लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर सभी को मलबे से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में हुआ। मृतकों की पहचान मकान मालिक प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), बेटे नितिन (25), बहू माधुरी (23) और दोनों पोते माधव (2) और अद्विक (4 माह) की मौत हो गई। तस्वीरें देखिए-
खबर लगातार अपडेट की जा रही है….