योगी बोले- हामिद अंसारी का बयान डरावना है:भटके हुए लोग भारत की गलत छवि बना रहे, राहुल की ‘झूठ की गूंज’ समाज में भ्रम फैला रही

नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में प्रेरणा विमर्श कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भारत के उपराष्ट्रपति रहे हामिद अंसारी ने कल एक दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य दिया था। हम लोगों को शोभा नहीं देता कि उसका खंडन करें। लेकिन, उनके वक्तव्य भारत की परंपरा, संस्कृति के लिए सचमुच डरावने थे। भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने भारत की सनातन परंपरा को कोसने, भारत की हिंदू परंपरा को अपमानित करने का वक्तव्य दिया। आतंकवाद से जोड़ने के कुत्सित प्रयास किए। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस के युवराज (राहुल) ने भी कल अपने ‘झूठ की गूंज’ में जिस तरह का आचरण किया वो नारी का अपमान है। कोई भी सज्जन व्यक्ति अगर किसी रास्ते पर जा रहा, रास्ता संकरा है तो वो किसी बुजुर्ग या महिला को पहले रास्ता देता है। यही हमारा संस्कार है। ये मार्ग से भटके हुए लोग हैं। समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करके अराजकता करना इनका एक मात्र लक्ष्य हो गया है। सीएम योगी रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे को गौतमबुद्धनगर पहुंचे। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में प्रेरणा विमर्श कार्यक्रम में शामिल हुए। देखें कार्यक्रम की तीन तस्वीरें… कलराज मिश्रा के घर जाएंगे सीएम इसके बाद मुख्यमंत्री नोएडा में कलराज मिश्रा के घर जाएंगे। वहां दिवंगत सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे शोकाकुल परिवार से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पहुंच सकते हैं। यहां वे 25 से 29 सितंबर तक होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान अधिकारियों के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा हो सकती है। प्रेरणा विमर्श कार्यक्रम का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…