प्रयागराज में शुक्रवार की शाम 2 हजार से ज्यादा प्रतियोगी छात्रों ने करीब ढाई घंटे प्रदर्शन किया। NEET पेपर लीक और अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। छात्रों ने कहा- आज कॉकरोच प्रयागराज की सड़कों पर हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा धांधली हो रही है। छात्रों ने कहा, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों का भरोसा संस्थाओं और परीक्षा सिस्टम से उठ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध किसी एक परीक्षा को लेकर नहीं, बल्कि हमारी लड़ाई पूरे सिस्टम के खिलाफ है। छात्रों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विरोध जताया। उनका कहना था कि ये हमारी अपनी लड़ाई है, हमें खुद ही यह लड़ाई लड़नी पड़ेगी। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने 12 जून को “लखनऊ चलो” आंदोलन का ऐलान किया। यह भी कहा कि 30 मई को एक रिमाइंडर ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी को और एक ज्ञापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा। छात्रों की 4 मांगें- 2 ACP, 200 पुलिस कर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी
हालात को संभालने के लिए चार थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही। इनमें दो ACP, 200 पुलिस कर्मी और क्विक रेस्पांस टीम भी शामिल थी। ड्रोन से निगरानी की गई। 4 तस्वीरें देखिए… यह प्रदर्शन संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के नेतृत्व में हुआ। संयोजक पंकज पांडेय ने कहा- हमारा उद्देश्य युवाओं की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। हमारा विरोध किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग के लिए है। मेहनत कर रहे विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….