‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर’:अखिलेश यादव पर भाजपा MLC सुभाष यदुवंश का तंज; मंत्री बोले-पीडीए चुनावी ढोंग

यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा MLC सुभाष यदुवंश ने सपा मुखियाअखिलेश यादव द्वारा लैपटॉप बांटे जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर।’ दरअसल, हाल ही में अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में कुछ छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे थे, जिसमें अधिकतर मुस्लिम छात्र शामिल थे। उधर, मंत्री असीम अरुण ने सपा मुखिया के पीडीए फॉर्मूले को महज एक चुनावी ढोंग करार दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश का यह नारा जनकल्याण के लिए नहीं बल्कि केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का जरिया भर है। कन्नौज की जनता ने अखिलेश यादव को सांसद चुनकर बड़ी भूल कर दी। ढाई साल से अधिक का वक्त गुजर चुका है, लेकिन वह एक रात भी अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं ठहरे। इधर, पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने खुद को अपनी नई पार्टी ‘जननीति भारत’ के सांगठनिक विस्तार और लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान शुरू करते हुए मोबाइल नंबर, आधिकारिक वेबसाइट और ईमेल आईडी जारी की है।