प्रयागराज में 8 साल की छात्रा को वैन ने रौंदा:बैग उतारते समय स्कूल वैन के नीचे आई; ड्राइवर कुचलता चला गया

प्रयागराज से 8 साल की छात्रा स्कूल वैन ने कुचल दिया। ड्राइवर को इसका पता भी नहीं चला। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसे गाड़ी के नीचे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बच्ची दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा-3 में पढ़ती थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने स्कूल वैन ड्राइवर को पकड़ लिया। उसे गाड़ी में बंद कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची का शव देखते ही मां बेहोश हो गई। हादसा प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 3:30 बजे हुआ। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला प्रयागराज के नैनी इलाके में प्रयाग पुरम की रहने वाली तस्वनी उदयांसी पाठक दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ती थी। उसके पिता मनीष कुमार पाठक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां आरती दुबे गोरखपुर में सरकारी टीचर है। इन दिनों छुट्‌टी घर आई हैं। उदयांसी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। माता-पिता के बाहर नौकरी करने की वजह से बच्ची अपने दादा सुरेश पाठक और दादी कादंबनी पाठक के साथ रहती थी। सुरेश पाठक मूल रूप से मिर्जापुर के रहने वाले हैं, लेकिन अब प्रयागराज में बस चुके हैं। वह सेक्शन इंजीनियर पद से रिटायर्ड हुए थे। घरवालों ने बच्ची को स्कूल आने-जाने के लिए वैन लगा रखी थी। दादी बोलीं- गाड़ी और दीवार के बीच फंस गई थी बच्ची बच्ची की दादी कादंबनी पाठक ने बताया- उदयांसी स्कूल से आने के बाद घर के दरवाजे पर वैन से उतरी। वह वैन से उतरकर अपना बैग निकाल रही थी। बच्ची दीवार की तरफ खड़ी थी। इसी बीच उसका बैग वैन में फंस गया। ड्राइवर ने तेज रफ्तार में गाड़ी पीछे की, तो बच्ची उसकी चपेट में आकर दीवार से जा टकराई। वह गाड़ी और दीवार के बीच फंस गई। हादसे के बाद मौके पर खून बिखर गया। इसके बाद हम लोग बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का शव घर पहुंचा, तो चीख-पुकार मच गई। पूरा परिवार बदहवासी की हालत में चीखता रहा। मां की हालत खराब हो गई। वह कई बार बेहोश हो गई। बच्ची की लाश गोद में लेकर चाचा रोते रहे बच्ची के चाचा पुष्पेंद्र पाठक बच्ची को गोद में लेकर रोते रहे। उन्होंने बताया कि बच्ची को प्यार से सब लोग ताशी बुलाते थे। कल वह परिवार के साथ दशहरा मेला घूमने गई थी। बहुत सारा सामान खरीदा था। आज उसकी मौत हो गई। स्कूल वैन चालक का नाम है। वपुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है। नैनी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया- हादसे में बच्ची की मौत हुई है। चालक सत्यपाल को पकड़ लिया गया है। वह रेही खुर्द के रहने वाले दयाराम पाल का बेटा है। उससे पूछताछ की गई है। बच्ची के घर पर फोर्स मौजूद है। —————————- यह खबर भी पढ़ें- बिजनौर में SSB जवान के पिता की गोली मारकर हत्या, सीने और पेट में मारी दो गोलियां बिजनौर में एसएसबी जवान के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार रात 10 बजे उनका ट्रैक्टर पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। हमलावरों ने 3 गोली मरी। एक गोली पेट में और एक सीने में लगी। एक गोली जमीन पर पड़ी थी। बेटा लखनऊ में एसएसबी में पोस्टेड है। पढ़िए पूरी खबर…