कासगंज में प्रेमी का शव प्रेमिका के घर दुपट्टे से लटकता मिला। लड़की के घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। लड़के की मां ने लड़की के घर वालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। लड़के-लड़की के घर के बीच की दूरी 200 मीटर है। लड़के की मां ने पुलिस को बताया- लड़की ने आज सुबह मेरे बेटे को फोन किया। उसे अपने घर मिलने बुलाया। तभी मेरा बेटा इसके घर आया था। यहां इन लोगों ने बेटे को मारकर फंदे से लटका दिया। इसके बाद घर में ताला लगाकर फरार हो गए। घटना ढोलना कोतवाली क्षेत्र के रहमतपुर माफी गांव की है। शादी में डेकोरेशन का काम करता था लोकेंद्र
कासगंज के रहमतपुर माफी गांव में रमेश का परिवार रहता है। उनके दो बेटे लोकेंद्र (24) कुंवर प्रकाश (22) थे। 4 बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। रमेश सब्जी बेचने का काम करते हैं। बड़ा बेटा लोकेंद्र शादी विवाह में स्टेज सजाने का काम करता था। लोकेंद्र का शव शुक्रवार दोपहर घर से 200 मीटर दूर गांव के ही एक घर में लटकता मिला। जिस घर में लोकेंद्र की लाश मिली, वह उसकी प्रेमिका का बताया जा रहा है। बेटे की लाश मिलने की खबर लगते ही लोकेंद्र की मां मौके पर दौड़ते हुए पहुंचीं। उन्होंने कहा कि लड़की के घर वालों ने मेरे बेटे की हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। बेटा लड़की के घर गया फिर नहीं लौटा
मृतक लोकेंद्र की मां केला देवी ने बताया- बेटे का गांव की ही लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर बात करते थे। मैंने कई बार समझाया लेकिन दोनों ने बात करना नहीं छोड़ा। आज सुबह मेरा बेटा खेत से काम करके घर आया। तभी सुबह 10 बजे लड़की का फोन आया था। दोनों की आपस में न जाने क्या बात हुई। इसके बाद मेरा बेटा लोकेंद्र लड़की के घर चला गया। वहां लड़की के घर वालों ने मेरे बेटे को मार दिया। उसे फंदे से लटका दिया। लड़की का भाई अक्सर बेटे को बुलाने आता था। हमें लगता था कि दोनों आपस में दोस्त हैं। कल भी लड़की का भाई बेटे को बुलाने आया था। हमने उसे फटकार कर भगा दिया था। हम चाहते थे बेटा इनके घर न जाए। लेकिन आज तो वो ऐसा गया कि फिर लौटा ही नहीं। बहन बोली- फोन न आता तो भाई न जाता
लोकेंद्र की बहन सरिता ने बताया कि लड़की ने फोन नहीं किया होता तो मेरा भाई जाता ही नहीं। लड़की, उसके भाई और उसकी मां ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की है। हमें नहीं पता था कि मेरा भाई उससे कब से बात कर रहा था। आज उसके घर गया फिर मौत की ही सूचना मिली। लड़की के घर पहुंचे तो देखा कि भाई का शव खाट पर पड़ा था। लड़की की मां और भाई घर पर नहीं थे। लड़की शव के बगल बैठी थी। पुलिस जांच कर ही रही थी। थोड़ी देर बाद लड़की भी घर से फरार हो गई। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा गया है। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ हो जाएगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ——————— ये भी पढ़ें…. लड़की बनने के लिए UPSC स्टूडेंट ने प्राइवेट पार्ट काटा:प्रयागराज में मां बोलीं- सोचा था IAS बनेगा, जिंदगी बर्बाद कर ली ‘होश संभालने के बाद से ही मुझे एहसास होने लगा कि मैं लड़का नहीं हूं। मेरा मन एक लड़की का है। सिर्फ शरीर एक लड़के का, इसलिए मैंने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया।’ ये जज्बात प्रयागराज में रहने वाले UPSC स्टूडेंट के हैं। वह पहले एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुआ, लेकिन वहां से उसे स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। परिवार में पिता किसान और मां हाउस वाइफ हैं। स्टूडेंट परिवार का इकलौता बेटा है। मां कहती हैं- मेरे बेटे को किसी ने बरगला दिया। CBSE बोर्ड से उसे पढ़ाया था। अब वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। हमें लगा था कि वो IAS बनेगा। वह बहुत होशियार है। लेकिन, किसी डॉक्टर के चक्कर में आकर उसने जिंदगी तबाह कर ली। पढ़ें पूरी खबर…