सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में फेक एनकाउंटर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, यूपी में एनकाउंटर एक बहुत बड़ा षडयंत्र है। सरकार में बैठे लोग अपनी ताकत का जिस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं, वो दिख रहा है। फर्जी एनकाउंटर करने वाले सरकार नहीं, गुनहगार हैं। जिस एनकाउंटर के पीछे मर्जी चली तो समझो वह फर्जी है। अखिलेश ने कहा, फर्जी एनकाउंटर में शामिल पुलिसवालों को ये जरूर सोचना चाहिए कि सरकार अपने फायदे के लिए किस तरह उनका इस्तेमाल कर रही है। उन्हें अधिकारी से अपराधी बना रही है। फर्जी एनकाउंटर में पुलिस वालों को ये मालूम होता है कि वो गैरकानूनी काम करते हैं। ऐसे फर्जी एनकाउंटर करने वाले कई पुलिस कर्मी मानसिक रोगी तक बन जाते हैं। ये दूसरे को एक पल में मार देते हैं और खुद तिल-तिलकर मरते हैं। सपा प्रमुख ने 2021 में हुए जौनपुर के पुजारी यादव एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए कहा, फर्जी एनकाउंटर में जब पुलिस फंसती है तो भाजपा सरकार उससे मुंह फेर लेती है। पुलिस वालों को जेल होती है तो उनके परिवार के लोग सामाजिक अपमान का शिकार होते हैं। जहां जनता उनका सोशल एनकाउंटर करती है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, अखिलेश का अपराधियों से क्या रिश्ता है? चोट अपराधी को लगती है, दर्द अखिलेश को होता है। हर एनकाउंटर के बाद अपराधियों का दर्द अखिलेश यादव की जुबान से बयां होता है। अपराध और अपराधियों का सफाया समाज के लिए आवश्यक है। अखिलेश की 9 बड़ी बातें पढ़िए… अखिलेश ने क्यों उठाया एनकाउंटर का मामला? जौनपुर में सोमवार सुबह रवि यादव (28) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। उस पर एक लाख का इनाम था। रवि यादव ने 1 मई को आजाद बिंद की हत्या कर दी थी। आजाद बिंद बारात लेकर निकला था। वजह यह थी कि दूल्हा-दुल्हन लव मैरिज कर रहे थे। दुल्हन का ममेरा भाई प्रदीप बिंद और रवि यादव इसके खिलाफ थे। आजाद बिंद के परिवार ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की थी। अखिलेश ने X पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था- न्याय हो तो पूरा हो। इसके बाद रवि यादव का एनकाउंटर हो गया था। मुलाकात के बाद आजाद की बहन सौम्या ने कहा था कि उनकी लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। उन्होंने हमारा हौसला बढ़ाया। कहा- बेटी, तुम लड़ो, पूरा सहयोग करेंगे। पीछे मत हटना, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कराओ। —————– यह खबर भी पढ़ें- ‘ढाई करोड़ की कार वाले गमले चुरा ले गए’:लखनऊ में योगी बोले- मैंने CCTV देखा, मन हुआ कि फोटो चौराहे पर लगवाऊं
‘हम गमला लगाते हैं, तो कोई कार से आता है और गमला उठाकर ले जाता है। जितना कार का तेल लग रहा है, उतने में नया गमला ले सकते हो। ये चोरी का नया मॉडल है। अब हर जगह सीसीटीवी लगे हैं, हम उससे देखते रहते हैं। पता लगता है कि ढाई करोड़ की कार से 45 रुपए के गमले चुरा रहे हैं। 45 रुपए के गमले खरीदकर आप घर में लगा सकते थे। आपका सम्मान भी रहता और शहर भी अच्छा दिखता। एक बार तो मेरे मन में आया था कि गमला चोरी करने वालों की फोटो चौराहे पर लगवाऊं, क्योंकि जो पैसा हम खर्च कर रहे हैं, वह जनता का है। यह न तो हमारा है, न वित्त मंत्री खन्नाजी का और न ही ऊर्जा मंत्री शर्माजी का।’ ये बातें सीएम योगी ने मंगलवार को लखनऊ में कहीं। सीएम योगी भाजपा मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 413 करोड़ की परियोजनाएं लॉन्च कीं। पढ़ें पूरी खबर…