रामलला दर्शन पर योगी-अखिलेश में जुबानी जंग:सीएम बोले- आने से पहले माफी मांगे, सपा प्रमुख का जवाब- चढ़ावा चोरी पर बात करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। शनिवार को इसकी खबर आते ही सीएम योगी ने अखिलेश को घेर लिया। कहा- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या जरूर आएं। लेकिन जब वह यहां आएं, तो एक बार माफी मांगकर जाएं। देर रात अखिलेश ने योगी पर पलटवार कर दिया। कहा- अयोध्यावाले मुख्यमंत्री जी से पूछ रहे हैं कि चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के मामले में “दूध का दूध, पानी का पानी” कब होगा? होगा भी या नहीं होगा? सीएम योगी और अखिलेश यादव की जुबानी जंग पर देखिए खास VIDEO…