बदायूं में रामलीला मेले में दुकानदार ने ग्राहक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं बीच-बचाव में दोस्त गंभीर घायल हो गया। वारदात शनिवार रात करीब 8 बजे की है। दोनों युवक खरीदारी के लिए खिलौने की दुकान पर गए थे। इसी दौरान खिलौनों के रेट को लेकर दुकानदार से उनका झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर दुकानदार ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया और फरार गए। वारदात के बाद दहशत में व्यापारी दुकानें बंद कर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर दातागंज थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला रोहित (25) और ऋतिक गांव बेहटा माधव के रहने वाले थे। उनके गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर शुक्रवार बाजार का मेला लगा था। करीब 7 बजे दोनों दोस्त घर से मेला घूमने निकले थे। मेले में रोहित अपनी बेटी के लिए खिलौना खरीदने एक दुकान पर पहुंचा। इसी दौरान खिलौने के रेट को लेकर उसकी दुकानदार से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। इसी बीच दुकानदार के दो बेटों ने धारदार हथियार निकाल लिए। रोहित और ऋतिक पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। बरेली के रहने वाले हैं आरोपी हमले में रोहित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऋतिक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी दुकानदार रहीस अहमद बरेली के फरीदपुर का रहने वाला है। उसके दोनों बेटे भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाका- दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी मिली:कश्मीर के आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, ATS पहुंची गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में धनतेरस की रात हुए ब्लास्ट को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड से विस्फोटक नीचे चौकी पर फेंका गया। वहां दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी भी मिली है। पढ़िए पूरी खबर…