बरेली में बर्थडे पार्टी में 16-साल के लड़के की हत्या:परिवार ने आरोपी को कमरे में बंद कर पीटा, पुलिस दीवार फांदकर घर में घुसी

बरेली में बर्थडे पार्टी में झगड़ा होने पर 16 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई। उसकी किसी बात को लेकर एक लड़के(16) से बहस हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोपी ने चाकू निकालकर अर्जुन का गला रेत दिया। खून से सनी लाश देखकर आरोपी भागने लगा। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। एक कमरे में बंद कर उसे जमकर पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने घर का मुख्य गेट बंद कर दिया। पुलिस के बार-बार कहने के बावजूद दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस दीवार फांदकर घर में घुसी। आरोपी को परिजन से छुड़ाकर थाने ले गई। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर शीशगढ़ थाना क्षेत्र की है। बर्थडे पार्टी में शराब पीने के बाद विवाद हुआ गोकुलपुर गांव के रहने वाले चंद्रसेन (58) किसान हैं। परिवार में उनकी पत्नी आरती (55) और चार बेटे थे। सबसे बड़ा बेटा सुरेंद्र (28), उससे छोटा हरदेव (25), तीसरे नंबर पर अर्जुन (16) और सबसे छोटा गोपाल (14) है। चंद्रसेन ने बताया- बड़े बेटे सुरेंद्र के 3 साल के बच्चे की बर्थडे पार्टी थी। आरोपी उन्हीं के गांव का है और पार्टी में आया था। आरोपी और सुरेंद्र ने साथ में शराब पी। इसी दौरान आरोपी की किसी बात को लेकर सुरेंद्र से कहासुनी हो गई। शोर सुनकर अर्जुन बीच-बचाव करने पहुंचा। तभी गुस्से में आरोपी ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। अर्जुन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आरोपी भागने लगा, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया। कमरे में बंद कर उसकी पिटाई करने लगे। शोर सुनकर घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस दीवार फांदकर घर में घुसी, दरवाजा तोड़कर आरोपी को निकाला आसपास के लोगों की सूचना पर रात 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि अर्जुन के घरवाले ने आरोपी को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया है। पुलिस ने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांदकर घर में घुसी। आरोपी को छुड़ाकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस ने अर्जुन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बोलीं- घटना की होगी जांच सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया- 16 साल के लड़के की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। परिजन ने तहरीर दी है। उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़ेंः- कारोबारी बेटे की मौत, मां बोली- मॉडल गर्लफ्रेंड पीटती थी:उसके नेताओं से संपर्क, वह धमकाती थी; लखनऊ में फ्लैट से गिरकर हुई थी मौत ‘मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार बेटे से लखनऊ के एक क्लब में मिली थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे डेट करने लगे। श्रद्धा के नेताओं, टॉप ब्यूरोक्रेट और इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराती थी। आखिरी वक्त में तो बेटे को सिगरेट से दागा। बेटे की बॉडी पर निशान मिले। चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी।’ यह कहना है लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिव शर्मा की मां रंजना शर्मा का। 28 साल के शिवा की 9 अक्टूबर को गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। वह 4 महीने से श्रद्धा के साथ हजरतगंज में अवध ग्रीन अपार्टमेंट में लिव-इन में रहता था। पूरी खबर पढ़ें…