कानपुर में भाजपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश मंत्री रमेश यादव के घर हुई लूटपाट की घटना ने पुलिस की कलई खोल कर रख दी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने त्योहारों के मद्देनजर मातहतों को अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दे रखे हैं। जिस वक्त लूट की घटना हुई, उस समय एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. विपिन ताडा साउथ जोन के बाबूपुरवा थाने का निरीक्षण कर रहे थे। पुलिस की पूछताछ में भाजपा नेता ने बताया कि वह अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए 12 लाख कैश लेकर फार्म हाउस आए थे। यह रकम उन्होंने अलग-अलग 4 बार में निकाला था। इसके बाद वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ चले गए थे। वहां से देर रात लौटने के बाद उन्होंने कैश फॉर्म हाउस के लॉकर में रख दिया था, जो लुटेरे ले गए। भाजपा नेता ने बताया कि लुटेरों को उनके बारे में पहले से जानकारी थी। जाते समय लुटेरों ने कहा कि तुम बाबा के भक्त हो। किसी को बताना नहीं। तुम्हें उनकी कसम है। हमे रुपयों की बहुत जरूरत है। तुम अच्छे आदमी हो, इसलिए मारेंगे नहीं। भाजपा नेता ने उन्हें विश्वास दिलाया, किसी से कुछ नहीं करेंगे। जिसके बाद उन्हें छोड़कर भागे। पहले पूरा मामला विस्तार से जानिए… न्योरी गांव निवासी रमेश यादव का रियल स्टेट का कारोबार है। उनकी मां पीतांबरा हाउसिंग ग्रुप के नाम से फर्म है। एक अक्टूबर को वह भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने थे। सोमवार को लखनऊ में पदभार ग्रहण करने के बाद वह देर रात कानपुर पहुंचे। घर से 500 मीटर दूर अपने फार्म हाउस में रुके थे। वहां उनके साथ पर्सनल गार्ड, स्टाफ समेत 7 लोग मौजूद थे। रात में नौकर अभय राजपूत में उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद करीब पौने 11 बजे वह अपने बेडरूम में सोने के लिए चले गए थे। बेडरूम में वह मोबाइल देख रहे थे, तभी दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और उनके सीने में तमंचा लगा दिया। एक बदमाश के हाथ में चाकू और पेट्रोल की बोतल थी। दूसरे के पास तमंचा था। लुटेरों ने उनके सीने में तमंचा अड़ाते हुए कहा कि– हम आपको मारने नहीं आए हैं। हमें दो करोड़ रुपए चाहिए। उन्होंने अपने असिस्टेंट बलराम को फोन कर रुपए मंगाने को कहा तो लुटेरे बोले कि यहां जितने रुपए हैं, हमें दे दो। इसके बाद लुटेरे उन्हें अंदर के कमरे में ले गए। लॉकर में रखे 12 लाख कैश, 50 ग्राम सोने का ब्रेसलेट और गले से 40 ग्राम और 35 ग्राम की सोने की चेन उतार ली। 2 लाख रुपए की RADO और 15 हजार कीमत की दो घड़ियां ले ली। फिर उनके हाथ-पैर बांध कर मुंह सेलो टेप से चिपकाकर बाथरूम में बंद कर दिया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद किसी तरह से हाथ खोलने के बाद उन्होंने फोन करके सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। 1 घंटा 17 मिनट फॉर्म हाउस में रहे लुटेरे सोमवार देर रात भाजपा नेता रमेश यादव को बंधक बनाकर लूटपाट करने के दौरान करीब 1घंटे 17 मिनट तक लुटेरे फार्म हाउस रुके। फार्म हाउस में भाजपा नेता के साथ पर्सनल गार्ड अमित, नीरज, फूलचंद्र, पर्सनल असिस्टेंट बलराम थे, इसके अलावा फॉलोअर अभय राजपूत व फार्म हाउस में रहने वाले दो गार्ड समेत 7 कर्मचारी मौजूद थे। लेकिन वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड व अन्य कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। फार्म हाउस की दीवारे 10 फीट ऊंची हैं, जिनमें 2 फीट तक लोहे के तार लगे हुए हैं। लुटेरे फार्म हाउस के पीछे की दीवार को फांदकर अंदर पहुंचे। लुटेर पीछे की दीवार पर लगे एसी के आउटडोर के लिए बनाए गए लोहे का सहारा लिया। अंदर पहुंचने के बाद लुटेरे भाजपा नेता के अकेले होने तक इंतजार करते रहे। अकेला पाकर बेडरूम में पहुंचे, लूट के बाद टीनशेड पर चढ़कर भागे करीब 11 बजे उन्हें अकेला पाकर लुटेरे हाल में बने बेडरूम में दाखिल हुए और फिर 37 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद हाल के बगल में वाशबेसिन पर पैर रखकर टीनशेड पर चढ़कर उसी रास्ते से भाग निकले। फार्म हाउस की दूसरी दीवार में लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे आते और जाते कैद हुए हैं। वहीं भागने के दौरान लुटेरों के चढ़ने से वाशबेसिन का नल भी टूट गया, जिसकी जानकारी पुलिस जांच से हुआ। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे रात करीब 10:20 पर फार्म हाउस में दाखिल होते हैं। करीब 40 मिनट तक वह फार्म हाउस में छिपे रहते हैं। फिर रात 11 बजे वह प्रदेश मंत्री रमेश यादव के बेडरूम में दाखिल होते हैं। करीब 37 मिनट तक रात करीब 11:37 बजे वह पीछे की दीवार फांद कर भागते हुए कैद हो गए। एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डाॅ.विपिन ताडा ने बताया कि लुटेरों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है। उससे साफ है कि वह फार्म हाउस और भाजपा नेता के बारे में लुटेरों को पूरी जानकारी थी। फार्म हाउस में रहने वाले लोगों की भूमिका भी जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है। फिलहाल 8 टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। भाजपा नेता बोले- लुटेरे भगवान कसम खिलाकर गए
भाजपा नेता ने बताया कि लुटेरों को उनके बारे में पहले से जानकारी थी। जाते समय लुटेरों ने कहा कि तुम बाबा के भक्त हो। किसी को बताना नहीं। तुम्हें उनकी कसम है। हमे रुपयों की बहुत जरूरत है। तुम अच्छे आदमी हो, इसलिए मारेंगे नहीं। भाजपा नेता ने उन्हें विश्वास दिलाया, किसी से कुछ नहीं करेंगे। जिसके बाद उन्हें छोड़कर भागे। पहले भी हुई थी आठ लाख की चोरी
भाजपा नेता ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भी सात से आठ लाख की चोरी हुई थी। उस समय वह प्रयागराज में थे। खिड़की तोड़कर चोरी की गई थी, लेकिन तब उन्होंने शिकायत नहीं की। शायद इस बार भी लुटेरे यही सोचकर दाखिल हुए कि वह पुलिस को नहीं बताएंगे। चोरी में एक कर्मचारी को निकाला था
डीसीपी के मुताबिक जांच में सामने आया है, कि कुछ समय पहले भाजपा नेता ने एक कर्मचारी को चोरी के आरोप में नौकरी से निकाला था। ऐसे में उसकी डिटेल निकाली जा रही है। उससे पूछताछ की जाएगी। भाजपा नेता बोले– ऐसा लगा कि शैतान आ गए हों रमेश यादव ने बताया कि वह फार्म हाउस के हाल में बैठकर मोबाइल देख रहे थे, तभी एकाएक दो बदमाश सामने आकर खड़े हो गए। दोनों ने चेहरे को ढकने के साथ ही काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। सिर्फ आंखें दिखाई दे रही थीं। उनकी उम्र 24-25 साल के आसपास लग रही थी, जिसमें से एक लंबा और दूसरा नाटे कद का था। उन्हें देखते ही एक पल के लिए लगा, जैसे सामने शैतान आ गए हों। भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश मंत्री और पीतांबर ग्रुप के चेयरमैन रमेश कुमार यादव ने बयां किया। उनके मुताबिक, लखनऊ से लौटने के बाद फार्म हाउस के हाल में नाश्ता करने के बाद सोफे पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे। हाल का दरवाजा खुला था। इसी बीच दोनों लुटेरे अंदर दाखिल हुए और उनके सामने आकर खड़े हो गए। कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लंबे कद वाले लुटेरे ने तमंचा तान दिया और बोला, शोर नहीं मचाना। दूसरे ने शोर मचाने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी थी। 900 मीटर दूर तक गया टैडी, भट्ठे पर मिल CCTV घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल भी पहुंचे, जहां करीब एक घंटे तक उन्होंने घटनास्थल पर जांच की। इस दौरान डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के दौरान डॉग टैडी (लैब्राडोर) भाजपा नेता के फार्म हाउस के गेट से निकला और पीछे के रास्ते से होते हुए मेनरोड पर पहुंचा, इसके बाद वह ह्यूमन फुटप्रिंट सूंघते हुए घटनास्थल से करीब 900 मीटर दूर ईंट भट्ठे तक पहुंचा। इसके बाद वह आगे बढ़ा, जहां पानी भरा हुआ था। जिसके बाद टैडी को ह्यूमन स्मैल (गंध) नही मिली, इस दौरान पुलिस को भट्ठे पर एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसकी डीवीआर पुलिस ने जब्त कर ली है। एक लुटेरा लंबा तो दूसरा छोटी हाइट का था पुलिस की पूछताछ के दौरान भाजपा नेता रमेश यादव ने बताया कि लुटेरे सिर से लेकर पैर तक काले कपड़े पहने हुए थे, जिससे उनको रात के अंधेरे में फार्म हाउस में छिपने में आसानी हुई। चेहरा काले कपड़े से ढका हुआ था, एक लुटेरा लंबे कद का था, जिसके हाथ में तमंचा था। जबकि दूसरा छोटी हाइट का था, जिसके हाथ में चाकू और पेट्रोल की बोतल थी। लंबे वाले लुटेरे ने पहले उनसे एक करोड़ रुपए मांगे, फिर डिमांड बढ़कर 2 करोड़ हो गई। उन्होंने असिस्टेंट बलराम को फोन करने की बात कही, तो छोटे कद का लुटेरा गाली–गलौज कर धमकाने लगा और पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। इसके बाद लंबे कद वाले लुटेरे ने उन्हें पकड़ लिया और छोटे कद वाले लुटेरे ने पूरा फॉर्म हाउस खंगाल डाला। इसके बाद छोटे कद लुटेरा उनसे बोला कि– परेशान मत हो हाथ खोलने में तुम्हें करीब 15 मिनट लगेंगे, तब तक हम निकल जाएंगे। फार्म हाउस का एक बीघा का एरिया CCTV से बाहर भाजपा नेता रमेश यादव का फार्म हाउस 4 बीघे में बना हुआ है, जिसमें तीन हॉल में है। दो हॉल में कमरे और किचन, बाथरूम बने हुए है। सबसे पीछे स्थित तीसरे हॉल में उनका बेडरूम है, तीसरे हॉल की छत पर भी भाजपा नेता ने एक बेडरूम बना रखा है। फार्म हाउस 30 सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं, जो करीब 3 बीघे का एरिया कवर करता है। जबकि एक बीघे का एरिया सीसीटीवी फुटेज के दायरे से बाहर है। लुटेरों को पता था कि आगे की ओर से आने में वह सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाएंगे, जिस कारण लुटेरे पीछे की दीवार से फॉर्म हाउस में दाखिल हुए और 40 मिनट तक फार्म हाउस के उसी एरिया में छिपे रहे, जहां वह कैमरे की जद में आने से बच गए।लुटेरों को इस बात की भनक नहीं थी, कि पिछली दीवार के कोने में भी एक कैमरा लगा था, जिसमें लुटेरे कैद हो गए। ———
यह खबर भी पढ़ें…
भाजपा प्रदेश मंत्री के सीने पर तमंचा लगाकर कैश-जेवर लूटे:कानपुर में फार्म हाउस में घुसकर हाथ-पैर बांधे, मुंह पर टेप चिपकाया कानपुर में BJP पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव के हाथ-पैर बांधकर 12 लाख रुपए लूट लिए। सोमवार आधी रात नकाबपोश बदमाश रमेश यादव के फार्म हाउस में घुसे। उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की। बाथरूम में बंद करके भाग गए। वारदात शहर से 20 किलोमीटर दूर सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में हुई। रमेश 1 अक्टूबर को BJP पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने थे। सोमवार को लखनऊ में पदभार ग्रहण किया था।पूरी खबर पढ़ें…