यूपी के बागपत में 2 मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों को बचाने की कोशिश में कारोबारी पति झुलस गया। बताया जा रहा है कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किराने की दुकान है। शॉर्ट सर्किट के चलते यहीं से आग भड़की और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैलने लगी। धुआं बिल्डिंग में भर गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 30-40 मिनट में आग बुझाई। कर्मचारी सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए। इसके बाद कारोबारी अंकुर जैन, पत्नी स्वाति (37) और बेटी अनन्या (7) को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां स्वाति और अनन्या ने दम तोड़ दिया, अंकुर को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। 3 तस्वीरें देखिए- खबर लगातार अपडेट हो रही है…