‘शुक्रवार (7 अगस्त) शाम पापा स्कूल से घर लौटे तो मम्मी किसी से फोन पर बात कर रही थीं। पापा ने पूछा, तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद पापा मुझे नानी के घर छोड़ आए। रास्ते में कहा था कि चिंता मत करो, हम मम्मी को ठीक कर देंगे। इसके बाद अगले दिन पापा ने मम्मी को मार डाला।’ यह बात रविवार सुबह करीब 7 बजे अपनी नानी की गोद में बैठे 7 साल के बच्चे दर्शित ने दैनिक भास्कर को बताई। दरअसल, फतेहपुर में शनिवार तड़के एक सरकारी टीचर ने अपनी पत्नी की गड़ासे से हत्या कर दी थी। उसके सिर और पैर पर ताबड़तोड़ वार किए थे। ससुर की शिकायत पर पुलिस ने दामाद के अलावा उसके दो सरकारी टीचर भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिलीप बार-बार मौत का कारण अलग-अलग बता रहा है। सास को टब में गिरने, ससुर को स्टूल से गिरने और पुलिस को सीढ़ियों से गिरकर मौत होने की कहानी बताई है। जिससे 4 साल अफेयर के बाद शादी की, उसे ही मार डाला घरवालों ने बताया- दिलीप और शालिनी ने लव मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों का करीब 4 साल तक अफेयर चला। दिलीप सरकारी टीचर था और शालिनी भी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। इसीलिए दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए थे। शादी के कुछ साल तक सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में दोनों एक-दूसरे पर शक करने लगे। शालिनी कहती थी कि दिलीप का किसी दूसरी महिला टीचर से अफेयर है। वहीं, दिलीप को लगता था कि शालिनी किसी अन्य युवक से चोरी-छिपे बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के रिश्ते लगातार बिगड़ रहे थे। अब 5 पॉइंट में घटना के बारे में जानिए- अब वारदात के दिन की 2 तस्वीरें- मां का आरोप- दो टीचर भाइयों ने भी दिया साथ शालिनी की मां फूलमती ने आरोप लगाया कि उनके दामाद दिलीप ने मेरी बेटी की हत्या अपने दो सगे टीचर भाइयों संदीप और भूपेंद्र के साथ मिलकर की है। शनिवार सुबह दिलीप ने फोन कर बताया था कि शालिनी टब में गिरने से घायल हो गई है। इसके बाद वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी। मैंने ही कमरे के एक कोने में छिपाए गए बरामद करके पुलिस को सौंपे थे। ससुर बोले- दामाद ने ही बेटी को मारा, गुनाहगारों को कड़ी सजा मिले ससुर धर्म सिंह यादव ने बताया- शनिवार (8 अगस्त) सुबह दामाद ने फोन करके बताया था कि बेटी बाथटब में गिरकर घायल हो गई है। मेरी बेटी को मेरे दामाद ने ही मार डाला है। उसका अपने ही स्कूल की एक महिला टीचर से अफेयर चल रहा था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बेटी ने यह बात मुझे बताई थी। हमने पुलिस बुलाई। तलाशी के दौरान मेरी पत्नी ने कमरे में छिपाए गए बेटी के खून से सने कपड़े बरामद कर पुलिस को सौंपे थे। मेरी पुलिस से मांग है कि गुनाहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। DSP प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया- वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वारदात में कितने लोग शामिल हैं, ये साफ नहीं है। आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। पिता ने शिकायत दी है। केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ————————– ये खबर भी पढ़ें सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वालों पर फूल बरसाए, बुलंदशहर में खुली जीप में रोड शो निकाला, ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए बिहार के बाहुबली सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से हमला करने वाले दोनों आरोपियों का यूपी के बुलंदशहर में जोरदार स्वागत हुआ। शुक्रवार को जमानत पर रिहा होकर पहुंचे तो भाजपा नेताओं ने दोनों पर फूल बरसाए। दोनों ने खुली जीप में 7 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। पूरी खबर पढ़ें