बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देंगे अखिलेश:सपा का घोषणापत्र- युवाओं को हर महीने ₹5000 बेरोजगारी भत्ता, गांवों में 300 यूनिट बिजली फ्री

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को घोषणा-पत्र जारी किया। इसमें बेटी के जन्म पर 10 ग्राम तक सोना देने का ऐलान किया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने भी चुनाव में नवजात और दुल्हनों को सोना देने का वादा किया था, बाद में उनकी प्रदेश में सरकार बनी। इसके अलावा, सपा ने युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता देने, वृद्ध महिलाओं को सालाना ₹40 हजार और 1.5 लाख शिक्षा मित्रों का हर महीने ₹5,000 मानदेय बढ़ाने ऐलान किया है। गरीब परिवारों को ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा देने, बंद स्कूलों को फिर से खोलने और पुरानी पेंशन बहाल करने की दिशा में काम करने का भी वादा किया। अखिलेश ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख सरकारी पदों को भरने का फैसला होगा। आशा, आंगनवाड़ी और ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी पक्की करेंगे। 2022 के वादे, 2027 में नए पैकेज के साथ लौटे अखिलेश अखिलेश ने 2022 के कई वादे 2027 के घोषणा-पत्र में फिर शामिल किए हैं। इनमें किसानों की कर्जमाफी, फसलों पर MSP, रोजगार और पेंशन जैसे मुद्दे हैं। हालांकि, इस बार कुछ वादों में रकम बढ़ाई गई है। जैसे 2022 में जरूरतमंद महिलाओं को सालाना 18 हजार रुपए पेंशन देने का वादा था, जबकि 2027 में बुजुर्ग महिलाओं, मजदूरों और कारीगरों को सालाना 40 हजार रुपए पेंशन देने की बात कही गई है। भाजपा ने कहा- अखिलेश पुराने कामों का जवाब दें