बेटी के प्रेमी को घर बुलाया, पीट-पीटकर मार डाला:एटा में टेलीग्राम से मैसेज भेजा, भाई-बेटे के साथ मिलकर बरसाई लाठी

एटा में पिता ने बेटी का अफेयर होने पर उसके प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला। उसने बेटी के टेलीग्राम से मैसेज कर प्रेमी को पहले घर बुलाया। प्रेमी के पहुंचते ही बेटे-भाई और पत्नी के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। फिर लाश को मैनपुरी में फेंक दिया। उधर, घरवालों ने बेटे का अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… मैनपुरी में युवक की लाश मिली थी गदनपुर में रहने वाला रिटायर्ड दरोगा अमरपाल सिंह को बेटा पवन (25) 13 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गया था। जांच के दौरान वह सीसीटीवी में गली से निकलता हुआ दिखाई दिया। इसी बीच मैनपुरी में शिकोहाबाद रोड पर पुलिस को एक लाश मिली। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में घरवालों ने फोटो के आधार पर लाश की पहचान पवन के रूप में की। पवन की हत्या होने का शक होने पर एसएसपी इलामरन ने खुलासे के लिए पुलिस की एक टीम बनाई। स्वॉट और सर्विलांस टीम ने कॉल डिटेल खंगालनी शुरू की। इसके आधार पर कुछ संदिग्धों को उठाया। घरवालों और गांववालों से भी पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया। इनसे जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो अपना जुर्म कबूल कर लिया। मेरे बेटे पर लड़की शादी का दबाव बना रही थी पवन की मां अतरेश ने बताया- मेरे बेटे का गांव की लड़की से अफेयर था। मेरे बेटे को लड़की ने ही मैसेज कर बुलाया था। वह मेरे बेटे पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी कारण मेरे बेटे की हत्या की गई। आरोपी की बेटी से ढाई साल से अफेयर था एएसपी श्वेताभ पांडे ने बताया- जांच में सामने आया कि गांव के रहने वाले प्रमोद की बेटी से पवन का ढाई साल से अफेयर चल रहा था। इस बात को लेकर पहले भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो चुका था। इसी रंजिश में प्रमोद ने पवन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पु प्रमोद ने अपनी बेटी के टेलीग्राम अकाउंट से पवन को मैसेज कर अपने घर बुलाया। पवन के वहां पहुंचते ही उस पर हमला कर या। प्रमोद, उसके बेटे मोहित, भाई रविंद्र और उनकी पत्नियों ने मिलकर पवन की बेरहमी से पिटाई की। उसे लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला।अगले दिन शव को ट्रक में लादकर मैनपुरी के शिकोहाबाद रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने रविंद्र, प्रमोद और एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। —————————- ये खबर भी पढ़िए… बृजभूषण सिंह बोले- अब समझाने का वक्त नहीं, 2027 या 2029 के चुनाव में दिखा देंगे, अगर हम भार लगते हैं तो एक बार कह दो
‘आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।’ चुनौती भरे लहजे में ये बातें कैसरगंज सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को बिहार के भागलपुर में कहीं। पढ़ें पूरी खबर…