‘मुझे पति की मौत का गम नहीं है। वो मर गया, ठीक हुआ। उसका दूसरी महिला से अफेयर था। टोकने पर मुझे पीटता था। कहता था कि घर में रहना है तो मेरे हिसाब से रहो, वरना मारकर भगा दूंगा। मैं कमाती थी तो पैसा वो रख लेता था। उससे तंग आ गई थी। इसलिए मैंने भी वैन ड्राइवर से दोस्ती कर ली।’ मेरठ में पति अतुल पवार (32) को सांप से डसवाने वाली पत्नी दामिनी (30) ने पुलिस पूछताछ में ये बातें कहीं। पत्नी को सांप से क्यों डसवाया? इस पर उसने कहा- मेरठ की ही रविता ने पति को सांप से कटवाया था। वो मर गया। लोग उसे हादसा मानकर भूल गए। मैंने भी सोचा कि हम लोगों पर किसी को शक नहीं होगा। गूगल पर सबसे ज्यादा जहरीले सांप के बारे में सर्च किया। वहीं से करैत सांप का प्लान बनाया। 5 लाख रुपए में 2 सपेरों को तैयार किया और पति को सांप से डसवा दिया। 18 जुलाई (शनिवार) को पुलिस ने दामिनी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है कि दामिनी ने जिस महिला से पति अतुल का अफेयर बता रही है, वो कौन है? पुलिस को यह भी पता चला है कि दामिनी और उसके बॉयफ्रेंड के बीच 2 हजार से ज्यादा बार फोन कॉल हुई थी। दामिनी के मोबाइल में दोनों की चैटिंग भी मिली है। अब पढ़िए पत्नी दामिनी ने पुलिस पूछताछ में जो बताया… पुलिस: तुषार से मुलाकात कैसे हुई?
दामिनी: तुषार स्कूल में वैन ड्राइवर की नौकरी मांगने आया था। हमने उसे काम पर रख लिया। वो बच्चों को इको वैन स्कूल लाता और छोड़ता था। मुझे भी स्कूल से घर पिक एंड ड्रॉप करता था। वैन में ही हम दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद हमारी दोस्ती हो गई। फिर धीरे-धीरे उससे मेरी नजदीकी बढ़ गई। हम लोग करीब 1 साल से रिलेशन में थे और शादी करना चाहते थे। हमारा प्लान था कि अतुल की हत्या के बाद तुषार भी अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। क्योंकि, उसका भी अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पुलिस: अतुल से लव-मैरिज थी तो उसे मारना क्यों चाहती थी?
दामिनी: 7 साल पहले अतुल से लव-मैरिज की थी। वह मुझसे बहुत प्यार करता था, लेकिन शादी के 2 साल बाद वह प्यार खत्म हो गया। वह मुझे बात-बात में मारने-पीटने लगा था। 2022 में मुझे उसके दूसरी महिला से अफेयर के बारे में पता चल गया था। मैं खुद उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। अतुल से तलाक के लिए एसपी ऑफिस में मैंने अर्जी लगाई थी। तब घरवालों ने समझाकर मुझे वापस बुला लिया था। मैंने महिला आयोग में भी शिकायत की थी। पुलिस: सांप कहां से और कैसे लाई थी?
दामिनी: मैंने पति को सांप से डसवाने के प्लान के बारे में तुषार को बताया, तो वह भी राजी हो गया। 3 महीने तक हम लोगों ने सपेरों की तलाश की। फिर हमने सपेरे सोनू और उदय को हायर किया। तुषार ने 7 जुलाई को 15 हजार रुपए सपेरों को दे दिए थे। उनसे 5 लाख रुपए में बात तय हुई थी। सांप को डिब्बे में बंद करके स्कूल में ही छिपा दिया था। पुलिस: हत्या कैसे की थी?
दामिनी: 16 जुलाई को अतुल घर आया, तो हम लोगों ने साथ में डिनर किया। मैंने अतुल को दूध में नींद की 12-15 गोलियां डालकर दे दीं। उसके बाद अतुल सो गया। 17 जुलाई की सुबह 5 बजे मैंने तुषार को कॉल किया। तुषार, सोनू और उदय चुपचाप घर आए। वे लोग अतुल के बेड पर चादर में सांप छोड़कर चले गए। सांप को चादर से दबा दिया था। सांप ने अतुल को काट लिया। फिर मैं शोर मचाने लगी। ससुराल में कॉल करके बताया कि सांप ने पति को डस लिया है। वो बेसुध हैं, जल्दी आ जाएं। पुलिस: हत्या के बाद बच जाएंगे, इतनी श्योर कैसे थी?
दामिनी: रविता का जो केस था, उसमें उन लोगों ने गला घोंटकर मारा और सांप बिस्तर पर छोड़ा था। बाद में पोस्टमॉर्टम में गला घोंटने की बात सामने आई थी। जो सांप रविता ने बेड पर छोड़ा था, वो भी जहरीला नहीं था, इसलिए वो पकड़ी गई। इसीलिए हमने तय किया कि जहरीला सांप ही लाना है, जिससे पोस्टमॉर्टम में लगे कि उसे सांप ने ही डसा है। हम लोग श्योर थे कि हमारी साजिश का अनुमान कोई नहीं लगा पाएगा और हम बच जाएंगे। पुलिस: हत्या के बाद क्या प्लान था?
दामिनी: अतुल की हत्या के बाद उसके मेडिकल बीमा के 20 लाख रुपए हमें लेने थे। साल-छह महीने बाद सब कुछ नॉर्मल हो जाता। तब मैं और तुषार शादी कर लेते। शादी कैसे, कहां करनी थी, इसके बारे में अभी कुछ नहीं सोचा था। मैं स्कूल चलाती रहती, साथ में तुषार भी रहता। अतुल के नाम पर जो 36 बीघा जमीन है, वो भी मुझे और बेटे को मिल जाती। पुलिस: बेटे का क्या होगा, यह नहीं सोचा था?
दामिनी: बेटे को अपने पास ही रखना चाहती थी, क्योंकि मुझे बेटे मानिक से बहुत प्यार है। मैं तुषार से पहले ही तय कर चुकी थी कि बेटे को नहीं छोड़ूंगी। दोनों शादी करके नई जिंदगी बसर करेंगे, तो बेटा मानिक हमारे साथ रहेगा। पुलिस: कौन से ज्योतिषी ने कहा था कि घर से दूर रहो?
दामिनी: ससुराल में भी अक्सर झगड़ा होता था, जिससे मैं दुखी हो गई थी। इन सबसे दूर हटने के लिए मैंने सबसे पहले अतुल के साथ अलग रहना शुरू किया। मैंने ससुराल में झूठ बोल दिया था कि एक ज्योतिष ने कहा है, परिवार से 4 साल अलग रहना है। सब कुछ बढ़िया हो जाएगा। इसके बाद किराए के मकान में बेटे और पति के साथ अलग रहने लगी। स्कूल को दोनों मिलकर संभालने लगे। मैं स्कूल में प्रिंसिपल थी, लेकिन पूरा मैनेजमेंट देखती थी। एडमिशन कराती, बच्चों को पढ़ाती भी थी। सारा काम स्कूल मैं ही करती थी। फिर भी अतुल घर पर मुझे मारता था। वो स्कूल में डायरेक्टर था। तुषार ने पुलिस को पहले सच बताया
दामिनी का बॉयफ्रेंड तुषार भी शादीशुदा है। दामिनी के घर सांप छोड़कर आने के बाद तुषार अपने घर आया। दिन निकलते ही उसने पत्नी और बच्चों को अपनी ससुराल शास्त्रीनगर भेज दिया। इतना ही नहीं, तुषार हत्या के बाद दोबारा दामिनी के घर पहुंचा। वहां जाकर रोने-पीटने लगा। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की भी तुषार जल्दी मचा रहा था। वो सबसे आगे था। लेकिन जब तुषार ने देखा कि पुलिस आ गई और पोस्टमॉर्टम, जांच की बात हो रही है, तो धीरे से वहां से भाग गया। पुलिस सर्विलांस के जरिए तुषार के घर पहुंची, जहां ताला लगा था। हालांकि, पुलिस ने 17 जुलाई (शुक्रवार) की रात तक उसे अरेस्ट कर लिया। दोनों परिवारों में कौन-कौन है, वो जानिए दामिनी ने जिस रविता का जिक्र किया, उसकी कहानी भी ऐसी ही थी मेरठ की रविता ने अप्रैल- 2025 में प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की हत्या कर दी थी। दोनों शादी करना चाहते थे, इसलिए अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पहले अमित का गला दबाकर हत्या की गई। फिर शव के नीचे जिंदा सांप छोड़ दिया गया। सांप ने रातभर में शव को 10 जगह डसा। वारदात के बाद प्रेमी चला गया और रविता दूसरे कमरे में सो गई। सुबह घरवालों ने शव के नीचे सांप और शरीर पर डसने के निशान देखे। इसलिए सभी ने मौत को सांप के काटने का हादसा माना। लेकिन, पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि अमित की मौत दम घुटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने हत्या की साजिश कबूल कर ली। जांच में पता चला कि जिस सांप का इस्तेमाल किया गया था, वह न जहरीला था और न ही उसके दांत थे। ———————— ये खबर भी पढ़ें… पति को सांप डसवाने वाली बेटे के लिए रो रही, मेरठ जेल में करवटें बदलती रही, भाई बोला- मर गई मेरठ में स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाने वाली पत्नी जेल में रातभर करवटें बदलती रही। सूत्रों के मुताबिक, वह 6 साल के बेटे को याद कर रोती रही। पुलिसवालों से एक बार बेटे को दिखाने की मिन्नतें करती रही। पढ़िए पूरी खबर