मेरठ में सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे। यहां वह सुभारती यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए।इस दौरान BJP अध्यक्ष ने GEN-Z से खुलकर बात की। छात्रों ने एआई, देश के विकास से जुड़े सवाल पूछे। छात्र ने पूछा- 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में युवा कैसे योगदान दे। इस पर नितिन नवीन ने कहा- जहां रहें वहां खुद को बेहतर बनाएं। कार्यक्रम में 2 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। अब पढ़िए छात्र और BJP अध्यक्ष के बीच के सवाल-जवाब हिमांशु: देश की करीब 65% आबादी युवा है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा ऐसा क्या योगदान दें, जिससे विकसित भारत में उनका व्यक्तिगत योगदान भी दिखाई दे? नितिन नवीन: युवा अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कोई इंजीनियरिंग कर रहा है, कोई डॉक्टर है तो कोई दूसरे क्षेत्र में अपना करियर बना रहा है। युवा जिस क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उसी में खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। केवल राजनीति ही ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसके जरिए देश के विकास में योगदान दिया जा सकता है। युवाओं को लीडरशिप देने का कैसे काम कर रहे प्रिंस पांडेय: 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में युवाओं की सिर्फ भागीदारी ही नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी भी दी जानी चाहिए। युवाओं को नेतृत्व में लाने के लिए आप (नितिन नवीन) और मुख्यमंत्री किस तरह काम करेंगे? नितिन नवीन: युवाओं के लिए नेतृत्व के कई मौके हैं। वे राजनीति के अलावा जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वहां नेतृत्व कर सकते हैं और देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। भारत AI के क्षेत्र में किस तरह आगे बढ़ रहा है चैतन्य चपराना: ChatGPT और Gemini जैसी AI टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। भारत AI के क्षेत्र में किस तरह आगे बढ़ रहा है। इस दिशा में क्या काम किया जा रहा है? नितिन नवीन: भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में अपने डेटा सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसे नए क्षेत्रों पर भी फोकस किया जा रहा है। AI के क्षेत्र में भारत अपनी क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। दैनिक भास्कर से चैतन्य ने कहा- युवाओं की ओर से हुए CJP प्रोटेस्ट समेत अलग-अलग आंदोलनों के बाद युवाओं के सवालों को सुनने का मौका मिलना अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि आज का युवा सवालों के जवाब चाहता है। सरकार की ओर से युवाओं से संवाद करना सकारात्मक पहल है। चैतन्य ने कहा- मेरठ में मेट्रो, विश्वविद्यालयों और नए पाठ्यक्रमों के साथ शहर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री का यहां आना भी मेरठ के भविष्य में विकास की दिशा में संकेत देता है। छात्राएं बोलीं- मेरठ में अब सुरक्षित महसूस करती हूं ————————- ये खबर भी पढ़ें
योगी बोले-हनुमान भक्त बाबर की औलादों को जवाब देंगे:नितिन नवीन ने CM की तारीफ की, कहा- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया मेरठ में सीएम योगी ने सोमवार को कहा- सपा और कांग्रेस ने प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी दी है। सपा को सनातन का बैर है। राम का नाम लेने से उन्हें उतनी ही चिढ़ होती थी, जितनी बाबर को थी। इसलिए आपको ही सब तय करना है। बाबर के अनुयायियों का जवाब केवल बजरंगबली ही दे सकते हैं। हनुमान भक्त ही ये काम कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर
योगी बोले-हनुमान भक्त बाबर की औलादों को जवाब देंगे:नितिन नवीन ने CM की तारीफ की, कहा- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया मेरठ में सीएम योगी ने सोमवार को कहा- सपा और कांग्रेस ने प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी दी है। सपा को सनातन का बैर है। राम का नाम लेने से उन्हें उतनी ही चिढ़ होती थी, जितनी बाबर को थी। इसलिए आपको ही सब तय करना है। बाबर के अनुयायियों का जवाब केवल बजरंगबली ही दे सकते हैं। हनुमान भक्त ही ये काम कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर