मेरठ में महिला की गर्दन काटकर हत्या:घर के अंदर डेडबॉडी मिली, तीनों बच्चे घर में ही थे

मेरठ में शुक्रवार सुबह महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर गली नंबर 3 की है। यहां कौसर पत्नी साकिब उम्र 26 साल की गर्दन कटी लाश घर के अंदर कमरे में बेड के पास पड़ी मिली है। जिस वक्त लाश को घर में देखा गया उस वक्त कौसर का पति घर पर नहीं था वो लगभग एक घंटा पहले ही ईरिक्शा लेकर मंडी में अपने काम पर निकला था। कमरे में पत्नी कौसर उसकी 3 छोटी बेटियां ही सोई थीं। घटना शुक्रवार सुबह 6 सेब 6.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सबसे पहले मकान मालिक इसरार की पत्नी ने महिला की लाश को देखा। इसके बाद उसने अपने पति इसरार को इसकी जानकारी दी। इसरार ने महिला के पति साकिब, पुलिस और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 3 तस्वीरें देखिए… मकान मालिक की पत्नी ने देखी लाश मकान मालिक इसरार उर्फ सोनू ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि सुबह 8 बजे के आसपास किराएदार साकिब के बच्चे नीचे हमारे पास आए। उसके बच्चों ने मेरी पत्नी से कहा कि हमारे अब्बू को कॉल कर दो। तो पत्नी ने मुझसे कहा कि साकिब को कॉल कर दो। बच्चे छोटे हैं उन्होंने ये कहा कि बस अब्बू को कॉल कर दो, लेकिन ये नही ंबताया कि क्यों फोन कर दो।
तब हमने साकिब को अपने मोबाइल से कॉल कर दिया। साकिब का नंबर मिलाकर हमने उसके बच्चों को फोन दे दिया। उसके बच्चे फोन लेकर ऊपर चले गए। बच्चे साकिब से बात करते हुए अचानक जोर-जोर से रोने लगे। तब हमें लगा पता नहीं क्या हो गया। तब मैंने अपनी पत्नी से कहा कि जा ऊपर जाकर देखकर आ कि बच्चे क्यों रो रहे हैं। जब मेरी पत्नी ऊपर मकान में बच्चों को देखने गई तो वो भौंचक रह गई। मेरी पत्नी जोर से चिल्लाई उसकी चीख सुनकर मैं भी ऊपर मकान में गया देखा तो वहां कौसर की लाश बेड के नीचे जमीन पर पड़ी थी। पूरे कमरे में खून था। उसकी गर्दन कटी थी। तब मैंने अपनी पत्नी से कहा कि इसे छू मत न छेड़ ये पुलिस केस हो चुका है। पुलिस को बुलाना पड़ेगा। तब हमने साकिब को बताया, पुलिस को बुलाया और पड़ोसियों को बताया।
इसरार ने कहा कि ये सब कैसे हुआ किसने किया हमें नहीं पता। क्योंकि हम नीचे अपने मकान में अंदर सो रहे थे, हमने न तो कोई आवाज सुनी न भगदड़ और चीखपुकार सुनी। अगर शोर होता तो उसी समय हम कुछ करते। लेकिन कोई शोर नहीं हुआ। एक घंटा पहले ही घर से निकला था पति साकिब मृतका कौसर के पति साकिब के अनुसार मजीद नगर गली नंबर 3 में साकिब पुत्र कदीर सोनू के दो मंजिला मकान में किराए पर रहता है। साकिब अपने परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहता है। घर में साकिब के साथ पत्नी कौसर और 3 बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि पति साकिब सुबह रिक्शा चलाने निकला था। साकिब के जाने के थोड़ी देर बाद ही उसे मकान मालिक सोनू ने कॉल करके बताया कि तेरी पत्नी की हत्या हो गई है। पत्नी की लाश घर में अंदर कमरे में बेड के नीचे पड़ी है। उसकी गर्दन कटी हुई है। पूरा कमरा खून से लहुलूहान हो रहा है। इसके बाद साकिब अपने घर रिक्शा लेकर तुरंत आया। देखा तो घर में भीड़ लगी थी। अंदर कमरे में पत्नी की लाश पड़ी थी। साकिब ने बताया कि वो तो पत्नी, बेटियों को कमरे में सोता छोड़कर गया था। लौटा तो पत्नी की लाश मिली है। अचानक पत्नी की लाश देखकर साकिब भी आपा खो बैठा और दिल पर हाथ रखकर बैठ गया। मृतका कौसर की उम्र 26 साल थी। वो मूल रूप से लोनी की रहने वाली थी। लगभग 7 साल पहले कौसर और साकिब की शादी हुई थी। आंगन तक बिखरे थे खून के छींटे हत्या की सूचना पर पड़ोसियों की भी भीड़ मकान में लग गई। देखा तो कमरे से लेकर बाहर आंगन, छत तक खून के छींटे पड़े थे। पूरे कमरे में खून था। मकान मालिक इसरार भी टावर का काम करता है उसकी पत्नी फराह और तीन बच्चे घर मौजूद थे। बेटी बोली काला सा चोर आया था पति साकिब ने बताया कि बड़ी बेटी सानिया, दूसरे नंबर की कुलसुमिनार और तीसरी भी एक छोटी बेटी है। साकिब की एक बेटी ने बताया कि काले रंग के कपड़ों में एक चोर हमारे कमरे में आया था। अब्बू घर पर नहीं थे वो चोर पत्थर से सीढ़ी लगाकर घर मे ंआया। अम्मी को पकड़ा और मारकर चला गया। उस वक्त दो और बहनें सो रही थीं।